एडिट करेंएडिट करेंविविध
लुधियाना : पति ने दवाई पकड़ाने से मना किया; पत्नी ने गुस्से में ब्लेड से उसका गला काटा, मौत
संपादकीय टीम 23 जनवरी 2024 को 05:32 pm बजे
0 views
महिला पर क़त्ल का केस, पुलिस ने जांच शुरू की
लुधियाना। नूर वाला रोड पर एक पत्नी ने अपने पति का सिर्फ इसलिए क़त्ल कर दिया क्योंकि पति ने कोई सामान पकड़ाने से मना कर दिया था। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था। वारदात के दिन भी जब गौरव को पत्नी पूनम ने दवाई पकड़ाने को कहा तो उसने ना-नुकर की जिसपर वो गुस्से में आ गई और उसने ब्लेड से गौरव पर कई वार किए जिससे उसका गला कट गया। इस दौरान ज्यादा खून बहने से गौरव की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि पूनम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर क़त्ल का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मालूम हो कि गौरव कढ़ाई का काम करता था।