WEATHER UPDATE : अप्रैल कभी इतना गर्म नहीं रहा, 123 साल का रिकॉर्ड टूटा
WEATHER UPDATE : 1901 से लेकर अब तक का दूसरा सबसे गर्म महीना रिकार्ड
WEATHER UPDATE : मई में भी सामान्य से अधिक रहेगा तापमान
WEATHER UPDATE : दो-चार दिन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली आदि शहरों में हीटवेव बढ़ेगी
जालंधर/नई दिल्ली /आदमपुर । (WEATHER UPDATE )अप्रैल महीना कभी इतना गर्म नहीं रहा। इस माह में पड़ी गर्मी ने 123 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।
विभाग ने बताया, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में इस साल अप्रैल में न्यूनतम तापमान ने 123 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अप्रैल 2024 में भारत के इन दो क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 22.19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 1.78 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 1901 से लेकर अब तक का यह सबसे अधिक तापमान है। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.25 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जो 1901 से लेकर अब तक का नौंवा गर्म महीना था।
एक मई 2024 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि दक्षिणी प्रायद्वीप में अप्रैल का महीने 1901 से लेकर अब तक का दूसरा सबसे गर्म महीना रिकार्ड किया गया।
यह भी बताया गया, दो-चार दिन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली आदि शहरों में हीटवेव की घटनाएं होने के आसार हैं।
ओडिशा, पश्चिम बंगाल में भीषण हीटवेव या लू का कहर जारी
WEATHER UPDATE
WEATHER UPDATE : विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य भारत में अप्रैल में लू या हीटवेव की घटनाएं नहीं हुई, लेकिन ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हीटवेव की उल्लेखनीय घटनाएं हुई। 15 अप्रैल से ओडिशा में और 17 अप्रैल से पश्चिम बंगाल में भीषण हीटवेव या लू का कहर जारी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अधिकतर इलाकों में मई के महीने में अधिकतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने के आसार हैं। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों तथा पूर्वोत्तर भारत, भारत के प्रायद्वीप के निकटवर्ती इलाकों के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य या उससे नीचे रहने की संभावना है।
WEATHER UPDATE : तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका
वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों, सिंधु-गंगा के मैदानों, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से कम रहने की संभावना है। जबकि, देश के अधिकांश हिस्सों में कम तापमान के सामान्य से अधिक रहने की आशंका जताई गई है।
मौसम विज्ञान के मुताबिक, सामान्यतः मई में लगभग तीन दिनों तक उत्तर के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और भारत के प्रायद्वीप के निकटवर्ती इलाकों में गर्म हवाएं चलती है। बढ़ते तापमान के चलते मई के महीने में दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात के कई इलाकों में पांच से आठ दिनों तक हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है।
WEATHER UPDATE : हीटवेव की घटनाएं बढ़ेंगी, लोग सतर्क रहें
वहीं, राजस्थान, पूर्व मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना तथा उत्तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में दो से चार दिन तक हीटवेव की घटनाएं होने के आसार हैं।
WEATHER UPDATE : कई राज्यों में सामान्य से कम बारिश के आसार
WEATHER UPDATE
मौसम विभाग ने कहा है कि मई के महीने में पूरे देश में औसत बारिश सामान्य यानी एलपीए के 91 से 109 फीसदी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों, मध्य, प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं देश के शेष भागों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई गई है।
WEATHER UPDATE
https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news/
Table of ContentsWEATHER UPDATE : 1901 से लेकर अब तक का दूसरा सबसे गर्म महीना रिकार्ड WEATHER UPDATE : मई में भी सामान्य से अधिक रहेगा तापमानWEATHER UPDATE : दो-चार दिन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली आदि शहरों में हीटवेव बढ़ेगीओडिशा, पश्चिम बंगाल में भीषण हीटवेव या लू का कहर जारीWEATHER UPDATE : तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका WEATHER UPDATE : हीटवेव की घटनाएं बढ़ेंगी, लोग सतर्क रहेंWEATHER UPDATE : कई राज्यों में सामान्य से कम बारिश के आसार