एडिट करेंएडिट करें
होमविविधवेनिस में ज़्यादा टूरिस्टों और लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध लगाया
विविध

वेनिस में ज़्यादा टूरिस्टों और लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध लगाया

संपादकीय टीम 31 दिसंबर 2023 को 10:14 pm बजे
0 views

वेनिस। इटली के मशहूर शहर वेनिस में भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 25 से अधिक पर्यटकों के ग्रुप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पहले एक बस में 50 की संख्या तक लोग आ रहे थे।

शहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी एलिसबेटा पेसे ने कहा कि इन नीतियों और फैसलों का उद्देश्य पर्यटक समूहों की आवाजाही में सुधार करना है।

मालूम हो कि कुछ समय पहले यहां एक ब्रिज के नीचे से निकलते वक़्त कुछ टूरिस्ट्स वेनिस नदी में गिर गए थे। सभी पर्यटक सेल्फी लेने के लिए एक साइड पर हो गए और किश्ती पलट गई। गाइड ने उन्हें रोका भी कि एक साइड पर न हों पर वो नहीं माने और सब उल्ट गए। हालांकि किसी को चोट नहीं आई थी पर सब गीले हो गए।

यूनेस्को ने वेनिस को वर्ल्ड हेरिटेज घोषित करने बारे दो बार विचार किया पर पर्यटन के प्रभाव के कारण रह गया।

सार्वजनिक जगहों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि इससे अव्यवस्था फैलती है।

नए नियम अगले जून से प्रभावी होंगे

शहर के अधिकारियों ने कहा है कि नए नियम अगले जून से प्रभावी होंगे।

नहरों के शहर वेनिस में अत्यधित पर्यटकों का मुद्दा चिंताजनक स्तर पर बढ़ गया है। यह यूरोप के सबसे अधिक देखे जाने वाले शहरों में से एक है।

बीते सितम्बर में वेनिस ने ट्रायल के दौर पर पर्यटकों के भ्रमण पर रोज़ाना पांच यूरो का शुल्क लगाने का निर्णय लिया था।

इटैलियन नेशनल स्टैटिस्टिक्स इंस्टीट्यूट के अनुसार, इस शहर का क्षेत्रफल महज 7.6 वर्ग किलोमीटर है, लेकिन यहां 2019 में 1 करोड़ 30 लाख पर्यटक पहुंचे थे।