एडिट करेंएडिट करें
होमविविधSwami Sarwan Dass Ji : किशनगढ़ में स्वामी सरवन दास जी की बरसी मनाई
विविध

Swami Sarwan Dass Ji : किशनगढ़ में स्वामी सरवन दास जी की बरसी मनाई

संपादकीय टीम 12 जून 2024 को 12:36 pm बजे
0 views

Swami Sarwan Dass Ji : सहज साहब के पाठ आयोजित किये गए

Swami Sarwan Dass Ji : संगत और गाँव वालों ने खुद को कीर्तन से निहाल किया

जालंधर। किशनगढ़ में श्री 108 सतगुरु स्वामी सरवन दास जी/Swami Sarwan Dass Ji महाराज जी की पुण्य तिथि पर बरसी समागम करवाया गया। ये समागम उदासीन कुटिया संत सतनाम सिंह जी महाराज के परिसर में करवाए गए। बरसी समारोह में काफी संख्या में संगत ने हाजिरी लगवाई। इस सम्बन्ध में पहले श्री सहज साहब के पाठ आयोजित किये गए। संगत और गाँव वालों ने खुद को कीर्तन से निहाल किया। रवि, संदीप और अन्य ने कीर्तन से लोगों को मंत्र मुग्ध किया।

समागम में कीर्तन के बाद संगत ने लंगर खाया। कुछ संत महात्मा लोग दूर से भी आये थे। लोगों ने इस अवसर पर स्वामी सरवन दास जी महाराज और संत सतनाम सिंह जी को याद किया। संगत में प्रसाद भी बांटा गया।

युवाओं ने कुटिया के गेट पर छबील लगा रखी थी। इस मौके पर सुक्खा जी, गिल जी, रविपाल, कमलजीत, एकांतप्रीत सिंह, कार्तिक, गगन संधू, मुस्कान, निर्मला देवी, विजय कुमार, कुणाल, मनप्रीत, मोनिका, तरसेम लाल, मनदीप कौर, परमजीत कौर, लकी सिंह आदि हाजिर थे।

युवाओं ने कुटिया के गेट पर छबील लगाई

संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। समागम की अन्य तस्वीरें-

kids having langar. (सभी फोटो टेलिस्कोप टाइम्स)

https://telescopetimes.com/category/punjab-news