एडिट करेंएडिट करें
होमविविधSugar free meal : ट्रेन में मिलेगा शुगर-फ्री और जैन भोजन
विविध

Sugar free meal : ट्रेन में मिलेगा शुगर-फ्री और जैन भोजन

संपादकीय टीम 29 अगस्त 2024 को 08:52 am बजे
0 views

Sugar free meal : जैन मील और डायबिटिक मील के नाम से मिलेगा भोजन

Sugar free meal : रिजर्वेशन फॉर्म में नए विकल्पों को शामिल करने के निर्देश

नई दिल्ली। Sugar free meal : ट्रैन में रोज़ लाखों लोग सैर करते हैं। कुछ शुगर के मरीज़ भी होते हैं। कुछ लोग जैन या किसी और समुदाय के। रेलवे बोर्ड ने अब इनकी सेहत का ख्याल रखते हुए रिजर्वेशन फॉर्म में नए विकल्पों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। अब ट्रेन यात्रियों के लिए शुगर-फ्री और जैन भोजन का विकल्प भी उपलब्ध होगा। जैन समुदाय के लोगों को अक्सर लंबी दूरी की ट्रेनों में सात्विक भोजन नहीं मिल पाता था।

जैन धर्म के अनुयायी सूर्यास्त से पहले भोजन करना पसंद करते हैं और उनके भोजन में लहसुन-प्याज जैसी चीजें वर्जित होती हैं। इसी तरह, डायबिटीज से पीड़ित यात्रियों के लिए समय पर विशेष भोजन प्राप्त करना मुश्किल होता है, जो उनकी सेहत के लिए जरूरी है।

SUGAR FREE MEAL-जैन धर्म में लहसुन-प्याज जैसी चीजें वर्जित होती हैं।

रेलवे बोर्ड ने इन दोनों समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब जैन मील और डायबिटिक मील /Sugar free meal :के विकल्प ट्रेन यात्रियों के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग) संजय मनोचा ने सभी जोनल कार्यालयों को इस संबंध में आदेश दिए हैं, और जल्द ही यह सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी।

एक सर्वे के अनुसार, भारत में करीब 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और लगभग 42 लाख लोग जैन धर्म के अनुयायी हैं। इन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रेलवे बोर्ड के इस कदम से लोगों में ख़ुशी है।

https://telescopetimes.com/category/health-and-education-news