एडिट करेंएडिट करें
होमविविधSGPC चुनाव के लिए वोट बनवाने का आज आखिरी दिन
विविध

SGPC चुनाव के लिए वोट बनवाने का आज आखिरी दिन

संपादकीय टीम 31 जुलाई 2024 को 01:57 pm बजे
0 views

SGPC : पंजाब भर में पात्र मतदाताओं के पंजीकरण का कार्य जारी

चंडीगढ़: मुख्य आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी /SGPC बोर्ड चुनाव के लिए पंजाब भर में पात्र मतदाताओं के पंजीकरण का कार्य चल रहा है। अंतिम मतदाता सूची की तैयारी के संबंध में केशधारी इस तिथि तक फॉर्म नंबर-1 भर सकते हैं। ये तिथि है 31 जुलाई।

सूचना जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर पटियाला ने भी लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग फॉर्म नंबर 1 भरकर संबंधित पटवारी, बीएलओजे, एसडीएम कार्यालय या डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में जमा करवाएं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित तहसीलदार एवं एसडीएम कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। मालूम हो कि इस फार्म को भरने के लिए कई नियम हैं जैसे केश न कटायें हों आदि। अलग अलग गुरुद्वारों में भी ये फार्म भरने की सुविधा दी गई है, जैसे जालंधर के गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news