एडिट करेंएडिट करें
होमविविधWomen's Day: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन लगा रहा वकीलों के लिए सेल्फ डिफेन्स क्लास (Self Defence Classes for lady members of DBA)
विविध

Women's Day: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन लगा रहा वकीलों के लिए सेल्फ डिफेन्स क्लास (Self Defence Classes for lady members of DBA)

संपादकीय टीम 4 मार्च 2024 को 09:18 am बजे
0 views

जालंधर। महिला दिवस पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अपनी महिला वकीलों के लिए सेल्फ डिफेन्स क्लास लगा रहा है। ये क्लास तीन दिन तक चलेंगी। इनका आयोजन मॉडल टाउन जालंधर में निक्कू पार्क के सामने कोबरा कराटे सेंटर में किया जा रहा है। 8 मार्च से शुरू होकर ये क्लास 10 मार्च तक चलेंगी। 8 मार्च को क्लास का समय है दोपहर एक बजे से 2 बजे तक। 9 मार्च को 3 बजे से 4 बजे तक और 10 मार्च को 1.30 बजे से 3.30 बजे तक ट्रेनिंग दी जाएगी।

DBA के प्रधान आदित्य जैन ने जारी नोट में सभी महिला वकीलों से इस सेशन का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि सेशन में भाग लेने की कोई फीस नहीं है। ट्रेनिंग के बाद सभी पार्टिसिपेंट को सर्टिफिकेट दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिन भी वकीलों ने भाग लेना है वो अपने नाम DBA की एग्जीक्यूटिव टीम के पास रजिस्टर करवा दें।