एडिट करेंएडिट करेंविविध
SCIENCE CITY TO HOST CANINE BIODIVERSITY SHOW ON FEB 4
संपादकीय टीम 21 जनवरी 2024 को 01:43 pm बजे
0 views
ऑल ब्रीड डॉग शो 4 फरवरी को पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में
जालंधर /कपूरथला। 17वां और 18वां डॉग शो 4 फरवरी को पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में करवाया जा रहा है। यह शो आम जनता के लिए घरेलू पशुओं की जैव विविधता और जीन पूल पर एक जानकारीपूर्ण और दिलचस्प मंच होगा। ये जानकारी इस शो के कोऑर्डिनेटर ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर रिट्रीवर, डॉबरमैन पिंसर, अमेरिकन बुलडॉग, बॉक्सर, रॉटवीलर ग्रेट डेन आदि 40 से अधिक प्रजातियों के 300 से अधिक कुत्ते भाग ले रहे हैं। बेंगलुरु से श्रीमती रिशा हेमचंद्रन, पटियाला से हरचंद सिंह और जालंधर से एनएस औजला इस शो के जूरी सदस्य होंगे। इस मौके पर कुत्तों के जीन पूल और घरेलू जैव विविधता की जानकारी को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।