एडिट करेंएडिट करें
होमविविधSCIENCE CITY-जर्मन शेफर्ड शो में 150 से ज्यादा कुत्तों ने हिस्सा लिया
विविध

SCIENCE CITY-जर्मन शेफर्ड शो में 150 से ज्यादा कुत्तों ने हिस्सा लिया

संपादकीय टीम 26 जनवरी 2025 को 10:17 pm बजे
0 views

SCIENCE CITY-डॉग शो ने मानव और कुत्तों के बीच अटूट बंधन दिखाया

कपूरथला। SCIENCE CITY -पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा 19वें और 20वें वार्षिक जर्मन शेफर्ड डॉग शो का आयोजन किया। इस शो में 35 से अधिक प्रजातियों के 150 से अधिक कुत्तों (जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर रिट्रीवर, डोबर्मन पिंसर, अमेरिकन बुलडॉग, बॉक्सर, रॉटवीलर ग्रेट डेन आदि शामिल हुए। 1000 से अधिक कुत्ते प्रेमियों ने शिरकत की।

जूरी सदस्य अमृतसर से एएसआई भिंडर, उदयपुर से हिमांशु व्यास और गाजियाबाद से राजीव चौधरी थे जिन्होंने कुत्तों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर इंडियन केनेल क्लब के अनुमोदित प्रतिनिधि चंडीगढ़ से एचएस औलख तथा कोटकपूरा से डा. अंकित छिब्बर द्वारा केसीआई सिंगल डॉग रजिस्ट्रेशन कैंप का भी आयोजन किया गया।

SCIENCE CITY DOG SHOW

इस अवसर पर साइंस सिटी के डायरेक्टर डॉ. राजेश ग्रोवर ने मानव सभ्यता और संस्कृति के बीच कुत्ते की भूमिका पर बात की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं बल्कि हमारे जीवन और जैव विविधता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आज का शो कुत्तों की नस्लों और हमारे जीवन पर इस पालतू जानवर के प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करेगा।
डॉग प्रेमियों, जजों और आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मोनिश सोइन ने कहा कि यह शो मनुष्य और कुत्ते के बीच अविभाज्य बंधन की गहरी समझ को पैदा करता है और दर्शाता भी है।

SCIENCE CITY DOG SHOW

https://telescopetimes.com/category/punjab-news