RED ALERT : पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों में Heat wave की Warning
अगले पांच दिनों के लिए RED ALERT , गर्मी से राहत के आसार नहीं
जालंधर । गर्मी ने जान निकाल रखी है। कई राज्यों में तापमान 50 के क़रीब पहुँचने वाला है। देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। सड़कें तप रही हैं। लोग बेहाल हैं। पशु-पंछी भी लुके -छिपे दिख रहे। उत्तर भारत के मैदानी इलाके बीते पांच दिनों से भयंकर लू की चपेट में हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव का RED ALERT जारी किया है।
मौसम विभाग ने कहा है, अगले पांच दिनों के लिए गर्मी से बच कर रहने की ज़रूरत है। RED ALERT जिन राज्यों के लिए जारी किया गया है, उनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश का नाम शामिल है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में ज़रूरी काम सुबह शाम निपटा लें, दोपहर को ज़रूरी हो तभी घर से निकलने में भलाई है।
RED ALERT : सड़कें सूनी सूनी नज़र आने लगी
RED ALERT
गर्मी के चलते देश भर में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। गुजरात जैसे राज्यों में कई इलाकों में भीषण गर्मी के साथ ही उमस हालात को और खतरनाक बना रही है। हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि देश में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा गर्मी के कारण सड़कें सूनी सूनी नज़र आने लगी हैं। सड़कों के किनारे बिकते तरबूज और खरबूजा ज़रूर थोड़ी राहत देते हैं।
बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
RED ALERT
मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। निचले पहाड़ी इलाकों में भी तेज गर्मी पड़ेगी। मंगलवार को देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। इनमें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाके शामिल हैं।
पंजाब में एक जून को 7th चरण का मतदान
पंजाब में एक जून को 7th चरण का मतदान होना है। ऐसे में लोगों ने गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग से अपील की है कि मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर पंखे, कूलर और ठंडे पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। घर से निकलना ही दूभर हो रहा है, ऐसे में लाइन में लगना बहुत मुश्किल होगा। बुजुर्गों और छोटे बच्चों के साथ आने वाली माताओं को तुरंत फ्री किया जाये।
RED ALERT
https://telescopetimes.com/category/punjab-news