RAIN UPDATE : मुंबई, जयपुर में बारिश से जनजीवन रुका
RAIN UPDATE : पीलीभीत के 10 से अधिक गांव बाढ़ से चपेट में
RAIN UPDATE : इंडोनेशिया में खदान में दबे 12 लोगों की मौत , 18 लापता
JALANDHAR /BALI . RAIN UPDATE :देश दुनिया में बारिश का कहर जारी है। यूपी के पीलीभीत जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। भारी बारिश के बीच शारदा नदी में तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी पास किया गया, जो खतरे के निशान से अधिक है। जिससे रविवार रात से ही कलीनगर के 10 से अधिक गांव बाढ़ से चपेट में आ गए हैं। घरों में पानी घुस गया है। लोग गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। बिजली बंद होने से मोबाइल बंद हो गए हैं जिससे लोग बाकि दुनिया से कट गए हैं। कई जगह पेड़ गिर गए हैं। लोगों की मदद के लिए प्रशासनिक और पुलिस बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फिलहाल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
RAIN UPDATE : 11 जुलाई तक सेंट्रल महाराष्ट्र में जमकर बारिश
RAIN UPDATE
इसके अलावा राजस्थान में मानसून ने तापमान कम किया है। जयपुर में सुबह-सुबह बारिश से 5 डिग्री तक तापमान नीचे चला गया। प्रशासन ने राजस्थान के 9 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया है। कई नदियां उफान पर जहां जिससे कई इलाकों का संपर्क कट गया है। उधर मुंबई में पहली भारी बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन बारिश के कारण बाधित है। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के अनुसार, 8 जुलाई से 11 जुलाई तक सेंट्रल महाराष्ट्र में जमकर बारिश होने की संभावना है।
अवैध सोने की खदान में भूस्खलन, 30 DEAD!
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर कई दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सुलावेसी द्वीप पर मूसलाधार बारिश की वजह से एक अवैध सोने की खदान में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की वजह से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 18 लोगों का फिलहाल कुछ पता नहीं लगा।
https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news
RAIN UPDATE
https://weather.com/en-IN/india/news/news/2024-07-08-mumbai-rains-to-continue-imd-warns-of-flash-flood-risks