एडिट करेंएडिट करें
होमविविधPunjab Sports : खेडां वतन पंजाब दीयां का लोगो और जर्सी जारी
विविध

Punjab Sports : खेडां वतन पंजाब दीयां का लोगो और जर्सी जारी

संपादकीय टीम 26 अगस्त 2024 को 04:23 pm बजे
0 views

Punjab Sports : खेल प्रतियोगिताएं 29 अगस्त से संगरूर में शुरू होंगी

Punjab Sports : 37 खेलों के विजेताओं को 9 करोड़ के पुरस्कार मिलेंगे

Punjab Sports | चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 'खेडां वतन पंजाब दीयां' का लोगो और जर्सी जारी की। खेलों के तीसरे संस्करण के लिए ये लॉन्च किया। गया। ये खेलें 29 अगस्त से शुरू हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में ये बड़े पैमाने की खेल प्रतियोगिताएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दो महीने से अधिक समय तक चलने वाला यह खेल मेला संगरूर के वार हीरोज स्टेडियम से शुरू होगा और संतोषजनक बात यह है कि इस बार 37 खेलों के 9 आयु वर्ग में लगभग पांच लाख खिलाड़ी पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

Punjab Sports : विजेताओं को 9 करोड़ रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार

विजेताओं को 9 करोड़ रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन खेलों में पैरा स्पोर्ट्स में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और पावर लिफ्टिंग को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बड़े खेल कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाना है ताकि उन्हें नशे की बुराई से दूर रखा जा सके।

Punjab Sports : ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं

उन्होंने बताया कि इन खेलों के दौरान ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 1 से 10 सितंबर तक, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 से 22 सितंबर तक और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 11 अक्टूबर से 9 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।

2023 में खेडां वतन पंजाब दीयां के दूसरे सीजन में 4.5 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और 12,500 विजेता खिलाड़ियों को 8.87 करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए गए थे।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news