एडिट करेंएडिट करें
होमविविधPunjab govt-चार मंत्रियों की छुट्टी, महिंदर भगत समेत 5 को मिलेगी नई जिम्मेदारी
विविध

Punjab govt-चार मंत्रियों की छुट्टी, महिंदर भगत समेत 5 को मिलेगी नई जिम्मेदारी

संपादकीय टीम 22 सितंबर 2024 को 10:17 pm बजे
0 views

Punjab govt-जिम्पा, अनमोल गगन मान, बलकार सिंह और चेतन सिंह का इस्तीफा

चंडीगढ़,: Punjab govt-पंजाब कैबिनेट में चार मंत्रियों की छुट्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में पांच विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने की खबर की पुष्टि पंजाब सरकार के सूत्रों ने कर दी है।

यह भी पता चला है कि कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा समेत अनमोल गगन मान, बलकार सिंह और चेतन सिंह जोड़ माजरा ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने पंजाब के राज्यपाल से कल सोमवार शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह के लिए समय लिया है।

गौरतलब है कि नए मंत्रियों में हरदीप सिंह मुंडिया, तरणप्रीत सिंह, वीरेंद्र गोयल, महिंदर भगत के अलावा एक और विधायक कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल होंगे।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news