एडिट करेंएडिट करें
होमविविधPUNJAB में Dr. Manmohan Singh के शोक में तिरंगा आधा झुका रहेगा, 7 दिन कोई कार्यक्रम नहीं
विविध

PUNJAB में Dr. Manmohan Singh के शोक में तिरंगा आधा झुका रहेगा, 7 दिन कोई कार्यक्रम नहीं

संपादकीय टीम 27 दिसंबर 2024 को 11:05 am बजे
0 views

Dr. Manmohan Singh : राज्य सरकार की ओर से किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा

Dr. Manmohan Singh का 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में वीरवार रात को निधन हो गया था

नई दिल्ली/चंडीगढ़। Dr. Manmohan Singh-पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में वीरवार रात को निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी समस्याओं के चलते शाम 8:06 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वे 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन के साथ ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। केंद्र सरकार ने पहले ही 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था, और अब पंजाब सरकार ने भी इस शोक का पालन करते हुए राजकीय शोक की घोषणा की है।

dr. manmohan singh

आदेशों के मुताबिक राज्य में तिरंगा आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार की ओर से किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

डॉ. मनमोहन सिंह भारत के प्रखर अर्थशास्त्री थे और 1991 में देश में आर्थिक उदारीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news