PSWC & Punjab Child Rights आयोग ने 01 महिला और 03 लड़कियों के साथ बदतमीजी पर किया लुधियाना का दौरा
PSWC & Punjab Child Rights चेयरपर्सन राज लाली गिल और चेयरमैन कंवरदीप सिंह पीड़ितों और पुलिस कमिश्नर से मिले
लुधियाना/चंडीगढ़, 23 जनवरी:
PSWC की चेयरपर्सन राज लाली गिल और पंजाब बाल अधिकार आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने गुरुवार को एक महिला और तीन लड़कियों के साथ हुई घटना के संदर्भ में स्थानीय एकजोत नगर का दौरा किया।
PSWC : दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के आदेश
एडीसी (जी) रोहित गुप्ता के साथ घटना स्थल पर पहुंचे राज लाली गिल और कंवरदीप सिंह ने इस अमानवीय घटना पर दुख व्यक्त किया और परिवार को पूरी सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए और पुलिस को किसी भी दोषी को न बख्शने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा कि आयोग द्वारा ऐसी घटनाओं को सहन नहीं किया जाएगा और दोषियों के लिए मिसाली सजा सुनिश्चित की जाएगी।
PSWC : पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल से भी मुलाकात की और अब तक हुई गिरफ्तारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा क्योंकि विभिन्न पुलिस टीमें पहले ही उसकी गिरफ्तारी के लिए बहुत सतर्कता से काम कर रही हैं। इस मामले में तीन गिरफ्तारियां पहले ही की जा चुकी हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि किशोरों और बाल मजदूरी जैसी अमानवीय गतिविधियों को रोकने के लिए श्रम विभाग और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।
PSWC
https://telescopetimes.com/category/punjab-news