एडिट करेंएडिट करें
होमविविधPSEB CHAIRPERSON को क्यों देना पड़ा इस्तीफ़ा
विविध

PSEB CHAIRPERSON को क्यों देना पड़ा इस्तीफ़ा

संपादकीय टीम 6 अगस्त 2024 को 11:50 pm बजे
0 views

PSEB की चेयरपर्सन को लेकर क्यों थे विवाद

चंडीगढ़। PSEB (PUNJAB SCHOOL EDUCATION BOARD) की चेयरपर्सन सतबीर बेदी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। वो पूर्व IAS अधिकारी भी हैं। अगर सूत्रों पर विश्वास करें तो उनका इस्तीफ़ा पंजाब सरकार की तरफ से मंजूर भी कर लिया गया है।

PSEB : पिछले साल ही यह पद दिया गया था

मिली जानकारी के मुताबिक, सतबीर बेदी की जगह शिक्षा विभाग के सचिव को उनका अतिरिक्त कार्यभार दिया गया गया है। बेदी को पिछले साल ही यह पद दिया गया था। हालाँकि उनको पद देते ही विवाद शुरू हो गए थे। उन पर आरोप था कि उनको पंजाबी नहीं आती, ऐसे में वो कैसे इस नियुक्ति के लिए फिट हैं। हालाँकि बेदी का कहना है कि उनके जाने के निजी कारण हैं पर बावजूद इसके इस्तीफे के कारण क्लियर नहीं हैं।

बेदी के कार्यकाल में कई अहम फैसले लिए गया जिनकी सराहना हुई पर उनको विरोध के कारण जाना पड़ा।

मालूम रहे डॉ. बेदी सेवानिवृत्त आईएएस, कैडर एजीएमयूटी 1986 हैं, और अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली भी रह चुकी हैं।

तीन दशकों के अनुभव (1986-2021) में डॉ. बेदी ने समग्र राज्य प्रशासन, मानव संसाधन विकास, समाज कल्याण प्रशासन, श्रम और रोजगार, सामुदायिक विकास, कृषि, प्रशिक्षण और अनुसंधान, चुनाव प्रबंधन, शिक्षक प्रशिक्षण, शिक्षा प्रशासन, स्वास्थ्य प्रशासन और महिला अधिकारिता जैसे क्षेत्रों में विभिन्न नेतृत्व पदों पर कार्य किया।

उन्होंने मनोविज्ञान में पीएचडी डिग्री हासिल की है। उन्होंने विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं और संस्थानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों और मॉड्यूल की योजना बनाने और डिजाइन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (भारत सरकार) में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उनके पास यूएनडीपी, विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग (डीएफआईडी), अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ), अफगानिस्तान सरकार आदि जैसे संस्थानों के साथ काम करने का व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी है। डॉ बेदी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में फेलो रह चुकी हैं।

PSEB

https://telescopetimes.com/category/punjab-news