एडिट करेंएडिट करें
होमविविधParliament Session संसद का विशेष सत्र 24 से 3 जुलाई तक
विविध

Parliament Session संसद का विशेष सत्र 24 से 3 जुलाई तक

संपादकीय टीम 12 जून 2024 को 11:04 am बजे
0 views

Parliament Session : नवनिर्वाचित नेता शपथ लेंगे

Parliament Session : सदन के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे

नई दिल्ली। Parliament Session। संसद का विशेष सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है। ये सत्र 3 जुलाई तक चलेगी। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने बुधवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ ग्रहण समारोह के 24 और 25 जून को होने की उम्मीद है।

सत्र के पहले तीन दिनों में नवनिर्वाचित नेता शपथ लेंगे या लोकसभा की अपनी सदस्यता की पुष्टि करेंगे और सदन के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
वहीं, इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्षों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी।

राज्यसभा का 264 वां सत्र भी 27 जून को होगा शुरू

Parliament Session : file photo

किरण रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ/प्रतिज्ञा, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24/6/24 से 3/7/24 तक बुलाया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि राज्यसभा का 264 वां सत्र भी 27 जून को शुरू होगा और 3 जुलाई को समाप्त होगा। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय कराएंगे।

Parliament Session : सरकार को घेरने की कोशिश करेगी विपक्ष

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि विपक्ष मोदी सर्कार को कुछ मुद्दों पर घेर सकता है। प्रधानमंत्री संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे और अगर किसी का कोई प्रश्न है या बहस है तो उसका जवाब देंगे।

Parliament Session

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news

https://indianexpress.com/article/india/lok-sabha-session-june-24-july-3-rajya-sabha-parliament-speaker-9387127