एडिट करेंएडिट करें
होमविविधParliament Security Breach: संसद में प्रदर्शन करने वाले मणिपुर में हो रही हिंसा से हैं आहत
विविध

Parliament Security Breach: संसद में प्रदर्शन करने वाले मणिपुर में हो रही हिंसा से हैं आहत

संपादकीय टीम 13 दिसंबर 2023 को 03:23 pm बजे
0 views

लोकसभा सदन में गैस छिड़कने वाले हिरासत में

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान दो लोग संसद के अंदर घुस गए थे और उन्होंने प्रदर्शन किया था।

नई जानकारी के मुताबिक दो लोगों ने ठीक उसी समय संसद के बाहर ट्रांसपोर्ट भवन के सामने भी प्रदर्शन किया था। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वे लोग नारे लगा रहे थे- तानाशाही नहीं चलेगी, मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार बंद करो।

संसद के बाहर प्रदर्शन करने वालों की पहचान नीलम पुत्री कौर सिंह निवासी रेड स्क्वेयर मार्केट, हिसार, उम्र 42 और दूसरा शख्स अमोल शिंदे पुत्र धनराज शिंदे निवासी लातूर, महाराष्ट्र, उम्र 25 वर्ष है। सूत्रों ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है।

संसद के अंदर जिन दो लोगों ने दर्शक गैलरी से कूदकर जो प्रदर्शन किया, उनकी पहचान अभी दिल्ली पुलिस ने नहीं बताई है। लेकिन कहा जा रहा है कि चारों किसी एक संगठन से जुड़े हुए हैं जो मणिपुर के मुद्दे पर विरोध जता रहे हैं। संसद के अंदर भी पीली गैस छोड़ी गई थी। यानी अंदर और बाहर प्रदर्शन आयोजित करने वाले एक जैसी चीज का इस्तेमाल कर रहे थे।

संसद के सुरक्षा उल्लंघन को लेकर पहले से ही गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं, जो पुराने संसद भवन पर आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी पर हुआ है।

इस घटना ने संसद की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Parliament Security Breach: लोकसभा में बड़ी सुरक्षा चूक. 2 लोगों ने गैलरी से कूद कर गैस का छिड़काव किया