एडिट करेंएडिट करें
होमविविधParliament Security Breach:प्रदर्शनकारी के पास बीजेपी एमपी प्रताप सिम्हा द्वारा जारी किया गया विजिटर पास था
विविध

Parliament Security Breach:प्रदर्शनकारी के पास बीजेपी एमपी प्रताप सिम्हा द्वारा जारी किया गया विजिटर पास था

संपादकीय टीम 13 दिसंबर 2023 को 03:57 pm बजे
0 views

संसद की सुरक्षा में हुई चूक में नई जानकारी सामने आई है कि आरोपी सागर शर्मा के पास भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा द्वारा जारी किया गया विजिटर पास था।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को लोकसभा में घुसकर भारी सुरक्षा भय पैदा करने वाले दो लोगों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सागर शर्मा के पास संसद का विजिटर पास था जो मैसूरु के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने जारी किया था। 2001 के संसद हमले की 22वीं बरसी पर दो लोगों ने सदन के अंदर घुसपैठ की और कार्यवाही बाधित की।

सोशल मीडिया पर इस घटना पर यह चर्चा छिड़ गई है कि यह सचमुच कोई प्रदर्शन या फिर किसी राजनीतिक कारण से प्रेरित एक परफॉरमेंस।

Parliament Security Breach: संसद में प्रदर्शन करने वाले मणिपुर में हो रही हिंसा से हैं आहत

Parliament Security Breach: लोकसभा में बड़ी सुरक्षा चूक. 2 लोगों ने गैलरी से कूद कर गैस का छिड़काव किया