एडिट करेंएडिट करें
होमविविधOnline Registration : प्ले वे स्कूलों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण होगा, दिशानिर्देश जारी
विविध

Online Registration : प्ले वे स्कूलों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण होगा, दिशानिर्देश जारी

संपादकीय टीम 11 दिसंबर 2024 को 10:13 pm बजे
0 views

Online Registration : पंजाब सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़, 11 दिसंबर:

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने प्ले वे स्कूलों के लिए Online Registration के नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

इस संबंध में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इन स्कूलों में खेलने के लिए स्थान होना अनिवार्य है और साथ ही स्कूलों में कैमरे लगाना भी जरूरी होने चाहिए हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इन स्कूलों में दाखिल करवाने से पहले यह जांच लें कि स्कूल पंजीकृत है या नहीं। इस संबंध में जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में 3 से 6 साल के बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Online Registration : एक कमरे में चल रहे प्ले वे स्कूलों को पूरी तरह से बंद किया जाएगा

Online Registration नीति पर जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बच्चों की समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और टीकाकरण का रिकॉर्ड रखना स्कूलों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। इस नीति पर जमीनी स्तर पर काम करके एक मजबूत ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से स्कूलों का पंजीकरण शुरू किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि प्ले वे स्कूलों में बच्चों को प्रारंभिक विकास के लिए खेलों के जरिए पढ़ाया जाएगा, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे।

Online Registration

https://telescopetimes.com/category/punjab-news