एडिट करेंएडिट करें
होमविविधदेशव्यापी बंद : 16 फरवरी को नहीं चलेंगी पंजाब रोडवेज की बसें
विविध

देशव्यापी बंद : 16 फरवरी को नहीं चलेंगी पंजाब रोडवेज की बसें

संपादकीय टीम 12 फ़रवरी 2024 को 11:12 pm बजे
0 views

पंजाब रोडवेज वर्कर्स यूनियन इंटक पंजाब की मीटिंग में फैसला

जालंधर। पंजाब रोडवेज वर्कर्स यूनियन इंटक पंजाब की मीटिंग यहां बस स्टैंड में जसविंदर सिंह की प्रधानगी में हुई। इसमें फैसला लिया गया कि 16 फरवरी को केंद्र की मारू नीतियों के खिलाफ आयोजित होने वाले देशव्यापी बंद में यूनियन बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी। इस दिन बसों को नहीं चलाया जायेगा।

मीटिंग में सुखविन्दर सिंह सेखों को प्रधान पंजाब और हरप्रीत सिंह खटड़ा को सर्वसम्मति से जनरल सेक्रेटरी चुना गया। इन दोनों को बाकी की टीम चुनने के अधिकार दिए गए।

अमरीक सिंह गिल स्टेट कन्वीनर, सुखविन्दर सिंह सेखों प्रधान पंजाब ने बताया कि कई और समस्याएँ हैं जिन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। इनमें हैं -सरकारी संपत्ति बेचनी बंद की जाए, महकमों का निजीकरण बंद हो, बेरोजगारी खत्म की जाए और रोजगार के साधन पैदा किये जाएं। इसके अलावा पंजाब सरकार ने भी मुलाजिमों का डीए 8 फीसदी नहीं दिया, जो 4 फीसदी दिया उसका भी डेढ़ साल से बकाया नहीं मिला है। सरकारी भर्ती की जाए। पंजाब रोडवेज में नई बसें डालीं जाएं। स्पेयर पार्ट्स मंगवाए जाएं। कर्जमुक्त हो चुकीं पनबसें रोडवेज में शामिल की जाएं। ठेके पर रखे मुलाजिम पक्के किए जाएं आदि।

मीटिंग में बलविंदर सिंह प्रधान चंडीगढ़,चरणजीत सिंह प्रधान पट्टी,जगजीत प्रधान रोपड़, जसविंदर सिंह प्रधान मोगा, गुरमिंदर सिंह प्रधान होशियारपुर, जालंधर के प्रधान सतवीर सिंह, सतनाम सिंह, दीपक अमृतसर, गुरमीत सिंह, पृथीपाल सिंह, केवल सिंह जगराओं, गुरदीप सिंह, महिंदर सिंह, हरचंद, वरियाम सिंह, अमृत सिंह और लखविंदर सिंह शामिल हुए।