एडिट करेंएडिट करें
होमविविधMP SANGRUR : लोकसभा में पंजाब के अधिकारों की आवाज उठाई
विविध

MP SANGRUR : लोकसभा में पंजाब के अधिकारों की आवाज उठाई

संपादकीय टीम 1 जुलाई 2024 को 08:56 pm बजे
0 views

MP SANGRUR ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर बहस में पंजाब का नाम तक नहीं लेने पर खेद व्यक्त किया

जालंधर। (MP SANGRUR) संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने देश की आजादी के लिए पंजाबियों के 80 फीसदी बलिदान से लेकर विभाजन की पीड़ा, किसानों द्वारा देश का अन्न भंडार भरने, सीमा पर सैनिकों की शहादत और खेलों विशेषकर ओलंपिक में पंजाबियों के योगदान का जिक्र किया।

मीत हेयर में हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर, निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, अर्शदीप सिंह का जिक्र किया।

MP SANGRUR : पंजाब के उद्योगों पर दबाव

मीत हेयर ने पंजाब यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल द्वारा पंजाबियों के बलिदान का जिक्र करते हुए केंद्र द्वारा पंजाब के साथ भेदभाव करने और पड़ोसी राज्यों को कर रियायतें देकर पंजाब के उद्योगों पर दबाव बनाने की बात कही

MP SANGRUR मीत हेयर ने पंजाब के आरडीएफ सहित 8,000 करोड़ रुपये के रोके फंड को जारी करने की मांग की।

मीत हेयर ने केंद्रीय एजेंसियों के जरिए अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, हेमंत सोरेन सहित विपक्षी नेताओं को परेशान करने का मुद्दा भी उठाया।

अग्निवीर योजना के पहले शहीद पंजाबी अमृतपाल सिंह थे जिन्हें हमारे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक करोड़ रुपये की सहायता दी थी।

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग

मीत हेयर MP SANGRUR ने कर्मचारियों के पक्ष में बोलते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की।

मीत हेयर ने कहा कि पंजाबी एक गौरवशाली कौम है। वे भीख नहीं मांगते बल्कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते है। हमारे किसान को हरियाणा से आगे नहीं जाने दिया गया।

मीत हेयर MP SANGRUR ने अपनी स्पीच की शुरुआत संगरूर के लोगों को धन्यवाद देकर की।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news