Modi's new council : नई मंत्रिपरिषद में सात पूर्व मुख्यमंत्री
Modi's new council : पांच भाजपा से, कुमारस्वामी और मांझी जद (एस) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से
Modi's new council : कैबिनेट में 30 मंत्रियों को जगह दी गई
नई दिल्ली । (Modi's new council) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई मंत्रिपरिषद में सात पूर्व मुख्यमंत्री शामिल किये गए। शपथ लेने वाली नई मंत्रिपरिषद में नरेंद्र मोदी खुद पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं । इनमें से पांच पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं, कुमारस्वामी और मांझी क्रमशः भाजपा के दो सहयोगियों – जद (एस) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का प्रतिनिधित्व करते हैं।
अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश), राजनाथ सिंह (उत्तर प्रदेश), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), सर्बानंद सोनोवाल (असम), एचडी कुमारस्वामी (कर्नाटक), और जीतन राम मांझी (बिहार) हैं।
मालूम हो दो पूर्ण कार्यकालों के बाद नई गठबंधन सरकार का गठन हुआ, पहले भाजपा को अपने दम पर बहुमत प्राप्त था। इस बार उसके पास बहुमत नहीं था। इससे पहले रविवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके बाद वो स्वतंत्र भारत के 20वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।
Modi's new council
एनडीए सरकार में मोदी के अलावा 30 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की, 5 नेताओं ने राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और 36 नेताओं ने राज्य मंत्री की शपथ ली है।
मोदी कैबिनेट में जिन 30 कैबिनेट मंत्रियों को जगह दी गई है उनमें कुछ पुराने चेहरों को नहीं हटाया गया है, वहीं कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।
Modi's new council : गठबंधन के साथियों को अनदेखा नहीं किया
बीजेपी ने गठबंधन के साथियों तेलुगु देशम पार्टी, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा, लोक जनशक्ति रामविलास, जनता दल सेक्युलर और जनता दल यूनाइटेड को अनदेखा नहीं किया है।
बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे। इससे पहले लगातार तीन कार्यकाल तक वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे।
राजनाथ सिंह के कद को बरकरार रखा गया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। पिछली सरकार में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री थे। 2014 में गृह मंत्री थे। राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद चुने गए हैं।
अमित शाह ने तीसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली है। पिछली सरकार में अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री थे। अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।
नितिन गडकरी ने चौथे नंबर पर शपथ ली है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से सांसद चुने गए हैं।
इनको भी मिली जगह
Modi's new council
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस तरह मोदी ने उन लोगों को शामिल किया जिन्होंने अच्छा काम किया, उनको भी मौका दिया जो अच्छा कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।
निर्मला सीतारमण पिछली सरकार में वित्त मंत्री थीं। वो रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण राज्यसभा सांसद हैं।
एस जयशंकर पिछली सरकार में विदेश मंत्री का पद संभाल चुके हैं। एस जयशंकर गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं। जयशंकर लगातार दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं।
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। मनोहर लाल पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। उन्होंने मार्च में हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा दिया। मनोहर लाल हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।
जेडीएस के एच डी कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व सीएम रह चुके हैं। 18वें लोकसभा चुनाव में कुमारस्वामी ने कर्नाटक की मांड्या सीट से जीत दर्ज की है। कुमारस्वामी भारत के पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं।
पीयूष गोयल उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। वो नरेंद्र मोदी की पहली दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news
Table of ContentsModi's new council : पांच भाजपा से, कुमारस्वामी और मांझी जद (एस) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेModi's new council : कैबिनेट में 30 मंत्रियों को जगह दी गईModi's new council : गठबंधन के साथियों को अनदेखा नहीं कियाइनको भी मिली जगह