एडिट करेंएडिट करें
होमविविधMLA-ADC ने की CLEANING CAMPAIGN-2024 की शुरुआत
विविध

MLA-ADC ने की CLEANING CAMPAIGN-2024 की शुरुआत

संपादकीय टीम 18 सितंबर 2024 को 09:46 pm बजे
0 views

CLEANING CAMPAIGN-स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए 2 अक्तूबर तक की जाएँगी गतिविधियां

जालंधर। CLEANING CAMPAIGN-विधायक रमन अरोड़ा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर बुद्धिराज सिंह ने आज जिला प्रशासकीय परिसर में 'स्वच्छता ही सेवा-2024' अभियान की औपचारिक शुरुआत की। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरे होने को समर्पित है। इस अवसर पर हलका विधायक एवं ए.डी.सी. ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दफ्तरों में साफ-सफाई सुनिश्चित बनाने के लिए उत्साहित करते हुए दीप रौशन कर अभियान की शुरुआत की।

गतिविधियों की रूपरेखा बताई

CLEANING CAMPAIGN-ACTIVITIES WERE TOLD TO DO.

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के कार्यकारी इंजीनियर जसकरण सिंह ने अधिकारियों नवजोत सिंह और दविंदर सिंह के साथ समागम में भाग लेने वाले लोगों को 'स्वच्छता शपथ' दिलाई। इस दौरान 02 अक्तूबर को अभियान की समाप्ति तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए कचरे के उचित प्रबंधन के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करना है।

CLEANING CAMPAIGN-AT ANY COST

इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुखवीर कौर, जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह तथा पब्लिक हेल्थ विभाग से एस.डी.ओ. गगनदीप सिंह वालिया, चेतन सैनी, अलोक अरोड़ा तथा सिंचाई विभाग से इंद्र सिंह और आई.ई.सी. विशेषज्ञ रोहित सिद्धू उपस्थित थे। इस मौके पर अधिकारियों ने अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर दिया।

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news