एडिट करेंएडिट करें
होमविविधLift collapsed in Rajasthan : खदान में फंसे 8 लोग बाहर निकाले, तीन जयपुर रेफर, बाकी सुरक्षित
विविध

Lift collapsed in Rajasthan : खदान में फंसे 8 लोग बाहर निकाले, तीन जयपुर रेफर, बाकी सुरक्षित

संपादकीय टीम 15 मई 2024 को 09:40 am बजे
0 views

Lift collapsed in Rajasthan : चेन टूटने से 1800 फीट की गहराई में फंस गए लोग

Lift collapsed in Rajasthan : तीन लोगों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर

खेतड़ी (नीम का थाना) । नीम का थाना में खेतड़ी स्थित हिंदुस्तान कॉपर की कोलिहान खदान की लिफ्ट गिरने से उसमें फंसे आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। बाकी बचे छह लोग भी सुरक्षित हैं, उन्हें बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। तीन गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। पहले राउंड में बुधवार सुबह करीब सात बजे 3 लोग निकाले गए थे, जिन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया था। दूसरे राउंड में सुबह करीब 9:10 बजे 5 लोगों को निकाला गया।

नीम का थाना जिले में मंगलवार रात हिंदुस्तान कॉपर की कोलिहान खदान में लिफ्ट की चेन टूटने से 1800 फीट की गहराई में 14 लोग फंस गए। कल से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। जिनमें से तीन लोगों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है। बाकी अन्य छह लोगों को भी बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। अंदर फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं।

Lift collapsed in Rajasthan :

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब सरकारी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सतर्कता टीम निरीक्षण के लिए खदान के अंदर गई थी। पुलिस ने बताया कि जब वे ऊपर आने वाले थे, तो शाफ्ट की एक रस्सी टूट गई, जिसके कारण लगभग 14 लोग फंस गए।

खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नीम का थाना जिला राज्य की राजधानी जयपुर से लगभग 108 किमी दूर है।

Lift collapsed in Rajasthan

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news

https://www.oneindia.com/india/rajasthan-mine-lift-collapse-traps-14-hindustan-copper-officials-rescue-operation-underway-3824957.html