एडिट करेंएडिट करें
होमविविधMata Vaishno Devi मार्ग पर बड़ा हादसा, पंजाब की महिला की मौत
विविध

Mata Vaishno Devi मार्ग पर बड़ा हादसा, पंजाब की महिला की मौत

संपादकीय टीम 2 सितंबर 2024 को 04:38 pm बजे
0 views

Mata Vaishno Devi : कानपुर की महिला की भी मौत

Mata Vaishno Devi : हादसा माता वैष्णो देवी यात्रा के मुख्य पूरा पंछी कॉलोनी के पास हुआ

कटड़ा : माता वैष्णो देवी यात्रा से एक बड़ी खबर आ रही है। उस मार्ग पर यात्रा के समय आज भूस्खलन हो गया। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत होने की सूचना मिली है। लोगों ने बताया कि भूस्खलन के दौरान पत्थर और मलबा शेड पर गिर गया जिसके नीचे लोग आ गए।

जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा माता वैष्णो देवी यात्रा के मुख्य पूरा पंछी कॉलोनी के पास हुआ। आवाज इतनी ज्यादा और ज़ोर से आई कि यात्री सहम गए। लोग भाग कर हादसे वाली जगह पहुंचे। इस landslideसे उक्त मार्ग पर बने शेड नीचे गिर गए जिसके बाद रास्ता बंद हो गया। तुरंत मदद के लिए सूचना दी गई पर चोट ज्यादा लगे होने के कारण दो महिलाओं की जान चली गई।

इस हादसे में 3 लोग घायल हुए थे जिनमें से पंजाब और यू.पी. की 2 महिलाओं की मौत हो गई है। इनमें से एक महिला की पहचान सपना पत्नी सुदर्शन निवासी दयानपुर, गुरदासपुर और दूसरी की नेहा पत्नी अमित कुमार निवासी कानपुर, यू.पी. के रूप में हुई है।

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news