एडिट करेंएडिट करें
होमविविधKOLKATA RAPE CASE : CP समेत 4 अफसरों की छुट्टी; डॉक्टर्स बोले-वादे पूरे होने पर ही काम करेंगे
विविध

KOLKATA RAPE CASE : CP समेत 4 अफसरों की छुट्टी; डॉक्टर्स बोले-वादे पूरे होने पर ही काम करेंगे

संपादकीय टीम 17 सितंबर 2024 को 07:53 am बजे
0 views

KOLKATA RAPE CASE-ममता ने कहा, 99 % मांगे मान ली गई हैं

KOLKATA RAPE CASE- आज 4 बजे नए कमिश्नर पद संभालेंगे

कोलकाता -KOLKATA RAPE CASE -ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर का विरोध एक महीने से जारी है। डॉक्टर्स ने सेवाएं बंद कर रखी हैं जिससे लोग परेशान है। 7 दिन में 5 बार कोशिश की गई। डॉक्टरों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच सोमवार (16 सितंबर) को बैठक हुई। रात करीब 11:50 बजे ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बैठक के बारे में जानकारी दी। मालूम हो किसी न किसी वजह से दोनों अपनी अपनी बात पर अड़े हैं। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया था कि डॉक्टर्स काम पर लौटें।

कल की मीटिंग के बारे ममता ने कहा कि 99 % मांगे मान ली गई हैं। कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया जाएगा। कल शाम 4 बजे नए कमिश्नर पद संभालेंगे। इसके साथ हेल्थ सर्विस के डायरेक्टर, मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर और उत्तरी कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर को भी हटाया जाएगा।

ममता ने कहा कि हमने डॉक्टरों की पांच में से तीन मांगें मान ली हैं। अब हमारी डॉक्टरों से अपील है कि वे काम पर लौट आएं। किसी प्रदर्शनकारी डॉक्टर के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाएगा।

वहीं, प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि CM ने हमारी मांगें पूरी करने का वादा किया है, लेकिन हमारा प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक ये वादा हकीकत में नहीं बदलता। पुलिस कमिश्नर को हटाया जाना हमारी नैतिक जीत है।

इसके अलावा एक डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में करप्शन के गिरोह को खत्म करने भी उनका लक्ष्य है। हम स्वास्थ्य सचिव को हटाए जाने तक भी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

ममता बोलीं- 99% मांगें मानीं

जूनियर डॉक्टरों ने सरकार के सामने ये पांच मांगें रखी थीं। ममता बनर्जी के मुताबिक पहली तीन मांगें पूरी हो गई हैं। ट्रेनी डॉक्टर का रेप मर्डर करने का आरोपी संजय गिरफ्तार हो चुका है। सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के SHO को गिरफ्तार किया जा चुका है। और अब कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पद से हटा दिया गया है।

KOLKATA RAPE CASE-PATIENTS ARE SUFFERING. FILE PHOTO

ममता ने कहा कि हमने डॉक्टरों की 99% मांगें मान ली हैं, क्योंकि वे हमारे छोटे भाई हैं। जूनियर डॉक्टर्स की तरफ से 42 लोगों ने मिनिट्स ऑफ मीटिंग पर साइन किया, जबकि सरकार की तरफ से मुख्य सचिव मनोज पंत ने साइन किया है। मुझे लगता है कि मीटिंग पॉजिटिव रही। मेरे हिसाब से डॉक्टरों का भी यही मानना है, वर्ना वे मिनिट्स ऑफ मीटिंग पर साइन नहीं करते?

हर अस्पताल में लगेगा CCTV

ममता बनर्जी ने CCTV, वॉशरूम जैसे हॉस्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने की मांग भी मान ली है और इसके लिए 100 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इसके अलावा ममता ने कहा कि हेल्थ सर्विस के डायरेक्टर और मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर को उचित पदों पर तैनात किया जाएगा। हम उनका अपमान नहीं कर सकते हैं। इस मामले में उनकी कोई गलती नहीं है।

बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए 2 स्टेनोग्राफर्स साथ ले गए थे डॉक्टर्स

एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे गतिरोध को हल करने के लिए चार असफल प्रयासों के बाद सोमवार शाम 35 जूनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल बैठक के लिए पहुंचा था।

बैठक पहले शाम 5 बजे होनी थी, लेकिन शाम 6.50 बजे शुरू हुई और रात करीब 9 बजे तक चली। इसके बाद करीब 11:30 बजे तक बैठक पर चर्चा हुई। बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए डॉक्टर अपने साथ दो स्टेनोग्राफर्स भी ले गए थे।

इससे पहले बंगाल सरकार डॉक्टर्स को मीटिंग के लिए 4 बार बुलाया, लेकिन लाइव टेलीकास्ट और वीडियोग्राफी जैसी मांगों के चलते बातचीत नहीं हो सकी थी।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप-मर्डर के बाद लगातार 38 दिन से जूनियर डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि डॉक्टर्स प्रदर्शन खत्म कर काम पर लौटें तो उन पर एक्शन नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने 9 सितंबर को कोलकाता रेप-मर्डर केस की सुनवाई के दौरान जूनियर डॉक्टरों को 10 सितंबर की शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का आदेश दिया था। कोर्ट ने आदेश न मानने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इस मामले में आज फिर सुनवाई होगी।

CBI आज दूसरी KOLKATA RAPE CASE स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी। पिछली सुनवाई में जांच एजेंसी ने पहली रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में सामने आया था कि केस से जुड़े कुछ दस्तावेज गायब हैं। इस पर कोर्ट ने कहा था- यह मामला गड़बड़ लगता है। कोर्ट ने राज्य सरकार को मिसिंग डॉक्यूमेंट कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था।

राज्य सरकार ने जांच एजेंसी को घटना वाले दिन का सिर्फ 27 मिनट का CCTV वीडियो शेयर किया। राज्य सरकार ने कहा था- वीडियो के कुछ हिस्से दिए गए हैं। कुछ तकनीकी गड़बड़ आई थी।
ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी जब मिली थी तो वह अर्धनग्न थी। सरकार ने बंगाल में CFSL में जांच कराई। जबकि CBI ने सैंपल को AIIMS और बाहर की फोरेंसिक लैब में भेजने का फैसला लिया है।

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news