एडिट करेंएडिट करें
होमविविधकिसान नेताओं का हरियाणा सरकार पर आरोप : एजेंसी के कर्मचारियों को आंदोलन में शामिल करके उन्हें मरवाने की साजिश, See full video to know more..
विविध

किसान नेताओं का हरियाणा सरकार पर आरोप : एजेंसी के कर्मचारियों को आंदोलन में शामिल करके उन्हें मरवाने की साजिश, See full video to know more..

संपादकीय टीम 23 फ़रवरी 2024 को 11:50 pm बजे
0 views

खनौरी बॉर्डर अपडेट, 27 फरवरी को भारत की सभी यूनियनों की मीटिंग

खनौरी/जालंधर। किसानों के पूरे मामले को लेकर खनौरी बॉर्डर पर किसान नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि सर्कार किसानों के साथ सही सलूक नहीं कर रही है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार, एजेंसी के कर्मचारियों को आंदोलन में शामिल करके हमें मरवाने की साजिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि शहीद किसान शुभकर्ण सिंह की याद में कल 24 फरवरी को बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकला जाएगा। जगजीत सिंह ने कहा कि बॉर्डर पर एंबुलेंस सेवा ठीक से काम नही कर रही है। इलाज करने वाले लोगों का सामान उठा कर ले गए। इसके अलावा सेहत कर्मियों को धमकाया जा रहा है कि अगर उन्होंने किसानों का ट्रीटमेंट जारी रखा तो ठीक नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ये सेवाएं ठीक नही हुईं तो किसान पंजाब सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोलेंगे।

26 फरवरी को WTO की मीटिंग है। उस बैठक को आधार बनाते हुए 25 तारीख को बॉर्डर पर सेमिनार लगाया जाएगा कि किस तरीके से यह किसानों के लिए ठीक नही है।

उन्होंने कहा कि आगे की प्लानिंग के लिए 29 तारीख को कोई बड़ा फैसला लिए जायेगा। वहीं 26 फरवरी को कॉर्पोरेट, हरियाणा सीएम मनोहर लाल के 20-20 फुट के पुतले भी लिए दहन किये जायेंगे। 27 फरवरी को भारत की सभी यूनियनों की मीटिंग है।

मालूम हो कि इससे पहले हिसार के खेड़ीचौपटा में वीरवार को किसानों और पुलिस के बीच स्थित तनावपूर्ण तब बन गई थी जब किसान खनौरी की तरफ कूच करने के लिए इकठ्ठा हुए थे। सुरक्षा कर्मियों ने आज फिर आंसू गैस के गोले दागे वहीं किसानों ने भी जवाब में पत्थर मारे।
कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस बीच एक पुलिस कर्मी की प्रदर्शनकारी किसानों ने पिटाई भी की।