एडिट करेंएडिट करें
होमविविधआज शाम 6 बजे कांग्रेस नेता चन्नी को किशन पुरा चौक में सम्मानित करेंगे जूनियर बावा
विविध

आज शाम 6 बजे कांग्रेस नेता चन्नी को किशन पुरा चौक में सम्मानित करेंगे जूनियर बावा

संपादकीय टीम 29 मार्च 2024 को 04:57 pm बजे
0 views

जालंधर। आज कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर आ रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के वर्कर चन्नी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। चन्नी को किशन पुरा चौक में जूनियर बावा सम्मानित करेंगे।

यह पूरा हफ्ता राजनीति के लिहाज से पंजाब खास कर जालंधर के लिए बहुत हलचल वाला रहा है। पहले लुधियाना में रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस से बीजेपी में चले गए। अभी लोग इस बात का विरोध कर ही रहे थे कि जालंधर से आप के इकलौते संसद मेंबर सुशील कुमार रिंकू और MLA शीतल अंगुराल बीजेपी में चले गए।

लोगों ने रिंकू का पुतला जलाया और नारेबाजी की। इसी बात के डैमेज कण्ट्रोल के लिए रिंकू ने आज शहर में रोड शो निकाला और समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। हालाँकि कहा जा रहा है कि लोग अभी भी उनसे खफा हैं।