एडिट करेंएडिट करें
होमविविधजालंधर के युवक पर दुबई में लगा 50 लाख जुर्माना, नहीं देने पर मिलेगी मौत; एक्सीडेंट में दोषी पाया गया
विविध

जालंधर के युवक पर दुबई में लगा 50 लाख जुर्माना, नहीं देने पर मिलेगी मौत; एक्सीडेंट में दोषी पाया गया

संपादकीय टीम 2 जनवरी 2024 को 10:59 pm बजे
0 views

एक्सीडेंट में पाकिस्तानी मरा था, कोर्ट ने दोषी ठहराया

जालंधर। शहर के मलसियां के गांव बिल्ली बड़ैच के युवक सुखचैन सिंह पर दुबई की कोर्ट ने 50 लाख जुर्माना लगाया है। युवक एक एक्सीडेंट में दोषी पाया गया है। यदि ये युवक जुर्माना नहीं भर पाया तो उसे मौत की सजा मिलेगी।

दुबई में जब युवक को फाइन लगने की खबर आई तो मां ने आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोगों से मदद मांगी। उनके साथ कई संत भी जालंधर पहुंचे थे।

पंजाब के जालंधर के एक युवक को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। एक एक्सीडेंट में एक पाकिस्तानी की मौत हो गई थ। कोर्ट ने ट्रायल के दौरान सुखचैन सिंह को दोषी पाया।

मलसियां के गांव बिल्ली बड़ैच निवासी सुखचैन सिंह को एक्सीडेंट केस में पकड़ा गया है। वहां की कोर्ट ने सुखचैन पर करीब 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर उसे सजा-ए-मौत दी जाएगी। सुखचैन के परिवार ने जालंधर में लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है, जिससे उनका पारिवारिक सदस्य वापस आ सके।

इस मौके पर संत समाज ने भी सरकार और लोगों से गुहार लगाई कि परिवार की मदद की जाये ताकि युवक वापस आ सके।