एडिट करेंएडिट करें
होमविविधJALANDHAR BYPOLL : CM पर भड़के जाखड़ बोले, आरोपों की जांच खुद करवा लोगों के सामने रखें
विविध

JALANDHAR BYPOLL : CM पर भड़के जाखड़ बोले, आरोपों की जांच खुद करवा लोगों के सामने रखें

संपादकीय टीम 3 जुलाई 2024 को 10:42 pm बजे
0 views

JALANDHAR BYPOLL : निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

JALANDHAR BYPOLL : आंखों में ऑंखें डाल कर बात की जाए

JALANDHAR BYPOLL : भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब के प्रधान सुनील कुमार जाखड़ ने आज जालंधर पहुंचकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। जाखड़ ने कहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2 दिन पहले शीतल अंगुराल ने सीएम भगवंत मान सहित विधायक पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अभी तक तो मान के इन आरोपों पर जवाब आ जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा, वह किसी के भी परिवार पर टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन जब घर की इज्जत राजनीतिक गलियारे में घुस आये तो इस मामले को लेकर जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सी.एम. ने विधानसभा में नेताओं से कहा था कि उनकी आंखों में ऑंखें डाल कर बात की जाए वहीं अब शीतल अंगुराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम मान को लेकर कहा है कि वह उनकी आंखों में ऑंखें डालकर इस मुद्दे पर बात करें।

JALANDHAR BYPOLL : शीतल अंगुराल ने सीएम भगवंत मान सहित विधायक पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

JALANDHAR BYPOLL : बच्चे-बच्चे को पता है कौन नशा बेच रहा

सुनील जाखड़ ने पंजाब में नशे से हो रही मौतों का भी मसला उठाया। उन्होंने कहा कि बठिंडा में पिछले 8 दिनों में नशे से 4 लोगों की जान गयी है। वहीं बीते दिनों पंजाब में नशे से 14 दिनों में 14 मौतें हुई थीं। उन्होंने कहा कि इस मामले में पंजाब सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जालंधर वेस्ट के बच्चे-बच्चे को पता है कौन नशा बेच रहा है।

वह एम.पी. बनते ही पहल के आधार पर नशा खत्म करेंगे। इसे लेकर उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत व अन्य नेताओं को पता है कि नशा कहां बिकता है पर सीएम भगवंत मान को नहीं पता।

JALANDHAR BYPOLL : ठिकरी पहरे लगाए गए लेकिन नशा खत्म नहीं हुआ

जाखड़ ने कहा कि 25 हजार बच्चों को लेकर सीएम मान गोल्डन टेंपल गए थे लेकिन नशे का मसला हल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गांवों में ठिकरी पहरे लगाए गए लेकिन नशा खत्म नहीं हुआ। शीतल अंगुराल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर जाखड़ ने कहा कि सी.एम. मान इस पर स्पष्टीकरण दें और खुद ही इस मामले में जांच करवाकर उसको प्रेस और लोगों के सामने रखें ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

जाखड़ ने कहा कि संदीप नंगल अंबिया की हत्या के मामले में शूटरों को दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही विक्की मिड्डूखेड़ा मामले में भी दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस ने शूटरों को गिरफ्तार किया है। वहीं सिद्धू मूसेवाला के पिता को अब तक मान सरकार ने कोई इंसाफ नहीं दिया।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news