एडिट करेंएडिट करें
होमविविधIst prize of lottery : पंजाब का यह व्यक्ति बन गया अचानक 10 करोड़ का मालिक
विविध

Ist prize of lottery : पंजाब का यह व्यक्ति बन गया अचानक 10 करोड़ का मालिक

संपादकीय टीम 19 जनवरी 2025 को 06:13 pm बजे
0 views

Ist prize of lottery-लोहड़ी मकर संक्रांति 2025 का पहला ईनाम निकला

Ist prize of lottery-रोपड़ से ख़रीदा था टिकट, ढोल बजा मनाई ख़ुशी

नूरपुर बेदी। Ist prize of lottery-यहाँ के गांव बड़वा का हरपिंदर सिंह अचानक उस समय 10 करोड़ का मालिक बना गया जब उसकी लाटरी निकल आई।

उसने पंजाब राज्य सरकार द्वारा लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर 2025 की लाटरी खरीदी थी। उसका पहला ईनाम निकला है। बताया जा रहा है कि हरपिंदर ने रूपनगर के अशोका लॉटरी स्टॉल से टिकट खरीउसके घर बधाई देने वालों का ताँता लग गया है।

जानकारी के अनुसार नूरपूर बेदी के गांव बड़वा का हरपिंदर सिंह कुवैत में ट्राला चलाता है। वह अपने गांव आया था तो उसने स्टाल के आगे से निकलते हुए लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर की एक टिकट खरीद ली। उसे कोई अन्दाजा भी नहीं था कि लाटरी के पहले इनाम का मालिक वो है। इसका ड्रा गत दिन निकला और उसकी किस्मत चमक गई। हरपिंदर सिंह के बेटे दविंदर और हरभिंदर सिंह भी बहुत खुश हैं। दोनों ने बताया कि वह इन पैसों से कोई अपना कामकाज खोलेंगे।

ist prize of 10 crore. sweets were distributed.

जब अशोका लॉटरी स्टॉल के मालिक हेमंत कक्कड़ से बात की गयी तो उनका कहना था कि उनके लॉटरी स्टॉल से खरीदी टिकट का यह अब तक का सबसे बड़ा ईनाम है। उन्होंने कहा कि रूपनगर में भी पहली बार किसी व्यक्ति का इतना बड़ा ईनाम निकला है।

स्टाल पर भी लोग ढोल नगाड़े के साथ जुटे और बधाई दी।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news