एडिट करेंएडिट करें
होमविविधअंतर्राष्ट्रीय कबड्डी कप 12 और 13 फरवरी को दिड़बा मंडी खेल स्टेडियम में : प्रधान करन घुमान कैनेडा
विविध

अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी कप 12 और 13 फरवरी को दिड़बा मंडी खेल स्टेडियम में : प्रधान करन घुमान कैनेडा

संपादकीय टीम 11 फ़रवरी 2024 को 04:21 pm बजे
0 views

13 फरवरी को समारोह में चार चाँद गुरदास मान लगाएंगे

संगरूर। (टेलिस्कोप टीम ) सोशल यूथ स्पोर्ट्स क्लब और नगर पंचायत की ओर से प्रधान करन घुमान कैनेडा की देख रेख में 2024 का 48वां दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी कप 12 और 13 फरवरी को दिड़बा मंडी खेल स्टेडियम में करवाया जा रहा है। प्रधान करन घुमान कैनेडा ने बताया कि इस बार का कप स्व. प्रकाश सिंह बादल (पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब ) और स्व. प्रधान गुरमेल सिंह दिड़बा अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी कोच की याद को समर्पित है।

घुमान ने बताया कि यह कप कई तरह से खास है। एक तो इसमें लाखों दर्शक जुड़ते हैं। स्टार गायक इसमें शमूलियत करते हैं। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी टीमें इसमें भाग लेती हैं। इस बार आल ओपन कबड्डी की 8 टीमें इसमें भाग ले रही हैं। नार्थ इंडिया कबड्डी फैडरेशन की भी 8 टीम शहीद बचन सिंह कप जीतने के लिए किस्मत आजमाएंगी।

मुकाबलों के दौरान नार्थ इंडिया कबड्डी फैडरेशन कबड्डी कप जीतने वाली टीम को पहला इनाम दो लाख रुपए और उप विजेता को डेढ़ लाख रुपए, आल ओपन कबड्डी कप विजेता को एक लाख रुपए और सेकेंड नंबर पर आने वाली टीम को 75 हज़ार रुपए दिए जायेंगे।

इस मौके पर मुख्य मेहमान पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और और विशेष मेहमान सुखदेव सिंह ढींडसा और परमिंदर सिंह ढींडसा होंगे।

दर्शकों का मनोरंजन 12 फरवरी को बलकार अणखीला और बीबा मनजिंदर गुलशन करेंगे। 13 फरवरी को समारोह में चार चाँद गुरदास मान लगाएंगे।