एडिट करेंएडिट करें
होमविविधख़ुफ़िया सूचनाएं इकट्ठा करने के लिए भारत अगले पांच साल में 50 सैटेलाइट लॉन्च करेगा : इसरो चेयरमैन
विविध

ख़ुफ़िया सूचनाएं इकट्ठा करने के लिए भारत अगले पांच साल में 50 सैटेलाइट लॉन्च करेगा : इसरो चेयरमैन

संपादकीय टीम 29 दिसंबर 2023 को 08:57 am बजे
0 views

मुंबई /नई दिल्ली। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा है कि ख़ुफ़िया सूचनाएं इकट्ठा करने के लिए भारत अगले पांच साल में 50 सैटेलाइट लॉन्च करेगा। उन्होंने कहा कि इससे सैनिकों की आवाजाही पता चलती रहेगी। देश की सुरक्षा को लाभ होगा। पड़ोसी देश भी सतर्क रहेंगे। सीमाओं की सुरक्षा में मदद मिलेगी।

वो बॉम्बे के आईआईटी techfest में स्टूडेंट्स और फैकल्टी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने स्टूडेंट्स को देश के विकास देने को प्रेरित किया।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले कश्मीर के पुंछ में एक आतंकवादी हमले में तीन सैनिकों की मौत के बाद बल द्वारा पूछताछ के लिए उठाए गए तीन नागरिकों की मौत हो गई थी। पुलिस ने जहां अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है, वहीं सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू कर दी है।

हालात देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को वहां जाना पड़ा और उन्होंने सैनिकों से साफ साफ शब्दों में कहा कि देश की रक्षा उनका धर्म है पर जनता का दिल जीतना उनके कन्धों पर बड़ी जिम्मेदारी है।

लोगों ने आरोप लगाया था कि पूछताछ के लिए उठाए गए नागरिकों को मार दिया गया है।

इसके अलावा सैटेलाइट से सैनिकों की आवाजाही पता चलती रहेगी तो जनता और उनमें विश्वास भी बरकरार रहेगा। संशय का स्थान ही नहीं बचेगा।

सोमनाथ ने कहा है कि ये सैटेलाइट हजारों किलोमीटर की तस्वीरें लेने में काबिल होंगे। इससे देश की सुरक्षा को लाभ होगा। पड़ोसी देश भी सतर्क रहेंगे। सीमाओं की सुरक्षा में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि देश के आकार और जनसंख्या के हिसाब से अभी जो हमारा सैटेलाइट बेड़ा है उसको और विकसित किए जाने की ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि तरक्की का अर्थ है कि हम क्या अपने आस पास हो रही गतिविधियों को तुरंत पकड़ पाते हैं। अगर नहीं तो इस ओर अभी बहुत कुछ किए जाने की ज़रूरत है।

AI की मदद लेंगे

इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि उनका विभाग डाटा जुटाने और कई चीजों की सटीक जानकारी के लिए AI की मदद ले सकता है।
AI की मदद से सैटेलाइट भेजने और रिसर्च करने में मदद मिलेगी।