HOSHIARPUR POLICE ने 10 लाख की ड्रग मनी, 21600 नशीले कैप्सूल, 33800 नशीली गोलियां बरामद
HOSHIARPUR : पुलिस ने 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है
होशियारपुर। (ANIKET SHARMA) : यहाँ HOSHIARPUR पुलिस ने 10 लाख की ड्रग मनी, 21600 नशीले कैप्सूल, 33800 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस ने इन छह लोगों से हजारों नशीली गोलियां और कैप्सूल समेत 10 लाख की ड्रग मनी बरामद कर मामला दर्ज किया है। ये आरोपी पार्सल के जरिए आगरा से नशीली गोलियां और सामान मंगवाते थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि उन्होंने टांडा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके मेडिकल स्टोर से दवाइयां बरामद की हैं, जिसके बाद उन्होंने टांडा से तीन, होशियारपुर से दो और गढ़दीवाला से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
HOSHIARPUR SP SARBJIT SINGH BAHIA
उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक बड़ा नेक्सस तोड़ा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़ी कुछ अन्य कड़ियों की भी जांच चल रही है और जल्द ही पुलिस उव् सबतक पहुँच जाएगी।
देखें वीडियो
https://telescopetimes.com/category/punjab-news