एडिट करेंएडिट करें
होमविविधHIT-N-RUN केस के पीड़ितों को Cashless इलाज
विविध

HIT-N-RUN केस के पीड़ितों को Cashless इलाज

संपादकीय टीम 18 जुलाई 2024 को 12:22 pm बजे
0 views

HIT-N-RUN CASE -15 दिन के अंदर मुआवजा के भुगतान का आदेश

HIT-N-RUN CASE – चंडीगढ़ : हरियाणा में चुनाव को लेकर वादे शुरू हो गए हैं। यहाँ सड़क दुर्घटनाओं/ HIT-N-RUN में पीड़ित व्यक्ति को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से अब राज्य में केंद्र सरकार की तर्ज पर नई योजना शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत हिट-एंड- रन के हादसों के मामलों में घायल का कैशलैस ट्रीटमेंट होगा। इसके अलावा पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही मुआवजे के आवेदन और पीड़ितों को भुगतान की प्रक्रिया की समय सीमा भी तय कर दी गई है। पैसे देने में देर होने पर अफसर रगड़े जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्कीम के तहत बीमाकृत तथा बीमा रहित वाहनों और हिट-एंड-रन दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कैशलैस उपचार की सुविधा दी जाएगी। इस खर्च का वहन हरियाणा रोड सेफ्टी फंड से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस स्कीम को जिला स्तर पर उचित रूप से लागू करने के लिए एक जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच आयुक्त द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के 15 दिन के अंदर मुआवजा के भुगतान का आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 15 दिन के अंदर मुआवजे का भुगतान भी कर दिया जाएगा।

HIT-N-RUN CASE : हुड्डा को चुनौती, पहले वह 11 सवालों का दें जवाब

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि हम हिसाब देने के लिए तैयार है, पहले वह हमारे 11 सवालों का जवाब दें। उन्होंने कहा कि हर गांव में जाकर अपने विकास कार्य बताएंगे, हुड्डा बताए कि कितना पैसा ग्रामीण विकास में खर्च किया। हुडा कार्यकाल में नौकरी किस हिसाब से दी जाती थी। हुड्डा बताएं कि किसानों के हित में क्या-क्या किया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कांग्रेस से ज्यादा प्रदेश का विकास किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया था। काग्रेस सरकार में पेंशन के लिएभटकना पड़ता था जबकि आज 2,32,000 बुजुर्गों को पेंशन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों के हित में कुछ नहीं किया और उस सरकार में किसानों को मुआवजे के रुप में 2 व 5 रुपए के चेक दिए जाते थे।
हालाँकि लोगों ने बाद में उनसे सवाल किया कि किसानों के इतने ही हितेषी हैं तो पंजाब के किसानों को क्यों रोक रखा है।

HIT-N-RUN CASE

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news

HIT-N-RUN