एडिट करेंएडिट करें
होमविविधHajj के सफर में सना अंसारी व अजीम अंसारी वाघा बॉर्डर के क़रीब पहुँचे
विविध

Hajj के सफर में सना अंसारी व अजीम अंसारी वाघा बॉर्डर के क़रीब पहुँचे

संपादकीय टीम 18 नवंबर 2024 को 09:15 pm बजे
0 views

Hajj : अध्यक्ष हाजी रमजान अहमद ने अजीम अंसारी व सना अंसारी से मुलाकात की

जालंधर : पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट व जमात ए सलमानी ऑफ इंडिया के पंजाब प्रधान अख्तर सलमानी , ऑल इंडिया जमाते सलमानी ट्रस्ट के नेशनल चेयरमैन हाजी आबिद हसन सलमानी, फ्रंट के मलेरकोटला के अध्यक्ष हाजी रमजान अहमद ने अजीम अंसारी व सना अंसारी से मुलाकात की ।

अपने Hajj के सफर के बारे में सना अंसारी व अजीम अंसारी ने बताया, सफर इंशाल्लाह अल्लाह की रहमत से पूरा होगा /लेकिन पंजाब के लोगों का प्यार व मोहब्बत हमेशा याद रहेगी।

सभी जगह की तरह पंजाब के लोगों ने जो इंसानियत दिखाई है वो काबिले तारीफ है।हज के सफर की पंजाब के लोगों ने जो खिदमत की है उसकी यादें हमेशा याद रहेंगी।

अख्तर सलमानी ने कहा, खुदा अजीम अंसारी व सना अंसारी का सफर आसान फरमाए सफर की सारी मुश्किलें आसानी के साथ व सफर रहमतों वाला हो।

Hajj के लिए निकले सना अंसारी व अजीम अंसारी से अख्तर सलमानी, हाजी आबिद सलमानी, हाजी रमजान ने कहा, इसी तरह प्यार और सद्भाव बाँटते चलें।

Hajj

https://telescopetimes.com/category/punjab-news