एडिट करेंएडिट करें
होमविविधGounder Gang से जुड़ा कुख्यात अपराधी, जालंधर पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ में घायल
विविध

Gounder Gang से जुड़ा कुख्यात अपराधी, जालंधर पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ में घायल

संपादकीय टीम 19 जनवरी 2025 को 05:46 pm बजे
0 views

Gounder Gang -सूचना पर गिरोह के अन्य 2 सदस्य भी गिरफ्तार

Gounder Gang के आरोपियों से चार पिस्तौल और 100 ग्राम हेरोइन जब्त

Gounder Gang वसूली, डकैती के मामले, ड्रग्स और हत्या के प्रयास के कई पहले से ही मामले दर्ज

जालंधर। Gounder Gang -आज जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के हाथ फिर बड़ी सफलता लगी है। सूचना के अनुसार, गौंडर गैंग से जुड़ा कुख्यात अपराधी, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के साथ भीषण मुठभेड़ में घायल हो गया।

विस्तृत जानकारी के अनुसार, जब आरोपी पुलिस रिमांड में था तो उसने एक रिकवरी करवाने जाना था। जब पुलिस पार्टी उसके साथ ऑपरेशन रिकवरी पर पहुंची तो उसने होशियारी दिखाते हुए पुलिस का हथियार छीन कर भागने की कोशिश की और इस दौरान मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर जांच शुरू की।

मालूम हो कि उसके खिलाफ जबरन वसूली, डकैती के मामले, ड्रग्स और हत्या के प्रयास के कई पहले से ही मामले दर्ज हैं।

इसकी सूचना पर गिरोह के अन्य 2 सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ये लोग हथियार मुहैया कराते थे। और जानकारी का इंतज़ार है।

आरोपियों से चार पिस्तौल और 100 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

gauncer gang encounter-और जानकारी का इंतज़ार है।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news