एडिट करेंएडिट करें
होमविविधEid की पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह ने मुबारकबाद दी
विविध

Eid की पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह ने मुबारकबाद दी

संपादकीय टीम 2 अप्रैल 2025 को 08:14 pm बजे
0 views

Eid : अख्तर सलमानी ने मेहमानों का किया इस्तकबाल

जालंधर। Eid / ईद पर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद की मुबारकबाद दी। वो साथियों के साथ अख्तर सलमानी जनरल सेक्रेट्री पंजाब प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के घर पर तशरीफ लाए और उन्हें ईद की बधाई दी। अख्तर सलमानी ने सभी का इस्तकबाल किया।

चौधरी सुरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा, ईद का पवित्र त्यौहार भाईचारा, आपसी एकता का संदेश देता है। यह त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर रहना और इंसानियत को सबसे ऊपर मानने का संदेश देता है।

Eid

अख्तर सलमानी ने कहा कि सभी त्यौहार हमें भाईचारे की सांझ को मजबूती देने का सन्देश देते हैं। पंजाब की धरती हमें हमेशा मानवता की सीख देती है।

इस अवसर पर डॉक्टर भीमसेन जगोता, जगदीश कुमार जग्गा पूर्व नगर अध्यक्ष करतारपुर, सूरज भान, ललित कालिया, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news