एडिट करेंएडिट करें
होमविविधBSP Leadership के खिलाफ अपमानजनक शब्दावली बोलने वालों पर पर्चा दर्ज
विविध

BSP Leadership के खिलाफ अपमानजनक शब्दावली बोलने वालों पर पर्चा दर्ज

संपादकीय टीम 26 जुलाई 2024 को 05:29 pm बजे
0 views

BSP ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी थी

जालंधर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की लीडरशिप व वर्करों के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार अपमानजनक शब्दावली बोलने वालों पर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने थाना डिविजन नंबर आठ में केस (एफआईआर 154/24) दर्ज किया है। यह केस संदीप , भारत भूषण, रविपाल, रणजीत बैंस सभी निवासी सईपुर और राजिंदर राणा निवासी हीरापुर के खिलाफ दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के बाद BSP नेता इस संबंध में जालंधर के पुलिस कमिश्नर से मिले थे और उन्हें दी शिकायत में बसपा नेताओं ने यह कहा था कि उक्त व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर बसपा की राष्ट्रीय लीडरशिप, प्रादेशिक लीडरशिप और वर्करों के खिलाफ अपमानजनक शब्दावली का प्रयोग किया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर की ओर से यह शिकायत एडीसीपी चंद सिंह को जांच के लिए सौंपी गई थी और उन्होंने अपनी जांच में यह पाया कि उक्त व्यक्तियों द्वारा गलत व अपमानजनक शब्दावली का प्रयोग किया जा रहा है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त व्यक्तियों संदीप मूलनिवासी, भारत भूषण, रविपाल, रणजीत बैंस व राजिंदर राणा के खिलाफ पुलिस ने यह पर्चा दर्ज किया है।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news