एडिट करेंएडिट करें
होमविविधFather of Sidhu Moosewala – सिद्धू मूसेवाला के पिता बठिंडा से नहीं लड़ेंगे आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर – Election 2024
विविध

Father of Sidhu Moosewala – सिद्धू मूसेवाला के पिता बठिंडा से नहीं लड़ेंगे आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर – Election 2024

संपादकीय टीम 30 अप्रैल 2024 को 11:34 am बजे
0 views

Father of Sidhu Moosewala : सिद्धू मूसेवाला के पिता बठिंडा से नहीं लड़ेंगे आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर : कांग्रेस –

Father of Sidhu Moosewala : जीत महेंद्र सिद्धू के साथ चलने का फैसला, पार्टी मनाने में सफल रही

मानसा। Father of Sidhu Moosewala : लोकसभा चुनाव पंजाब में एक जून को हैं। अब तो लोगों के बीच जाकर यह बताने का समय था कि क्यों उन्हें हमें वोट दिया जाना चाहिए पर कांग्रेस, पार्टी और रूठे लोगों के बीच की तकरार को ही नहीं संभल पा रही। टिकट की खातिर अभी भी अंदरूनी खार चल रही है।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है बठिंडा से। कहा जा रहा था कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बठिंडा से आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे। जैसे ही कांग्रेस पार्टी हाई कमान तक यह बात पहुंची, उनको तो हाथ पैरों की पड़ गई। कई सीनियर लीडर्स की ड्यूटी उन्हें मनाने की लग गई।सीनियर लीडर्स को सुख का साँस तब आया जब वो उनको मनाने में सफल रही।

अब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने जीत महेंद्र सिद्धू के साथ चलने का फैसला किया है। उनको गिला था, सिद्धू मूसेवाला के केस में परिवार का साथ नहीं दिया गया।

Father of Sidhu Moosewala : विवाद समाप्त

विस्तृत जानकारी के अनुसार, मालूम हो कि दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह द्वारा स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा गया था । इसको लेकर पैदा हुआ विवाद तब समाप्त हुआ जब उनका परिवार बठिंडा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जीत महेंद्र सिंह के साथ जुड़ गया। बलकौर सिंह ने पार्टी के साथ चलने का फैसला किया।

कहा जा रहा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा बठिंडा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जीत महेंद्र सिद्धू को गांव मूसा स्थित अपनी हवेली में ले गए। इससे पहले कल यह चर्चा शुरू हो गई थी कि बलकौर सिंह बठिंडा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से नहीं, बल्कि आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, जिससे कांग्रेस हाईकमान घबरा गया था। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की चर्चा के बाद कांग्रेस उन्हें मनाने में जुटी हुई थी।

Father of Sidhu Moosewala

Father of Sidhu Moosewala : लॉरेंस बिश्नोई और सरकार आपस में मिले हुए हैं

बलकौर सिंह सिद्धू ने मूसेवाला की हवेली में लोगों की एक बड़ी सभा के दौरान कहा कि न्याय की लड़ाई में किसी भी नेता ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई और सरकार आपस में मिले हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जीत महेंद्र सिंह सिद्धू ने अपने परिवार सहित उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि वह न्याय की लड़ाई में हमेशा परिवार के साथ रहेंगे और परिवार को कभी नहीं छोड़ेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मूसेवाला के परिवार को पार्टी से कोई शिकायत नहीं है, बल्कि वे केंद्र और पंजाब सरकार से नाखुश हैं, जिन्होंने न्याय की लड़ाई में परिवार का कभी समर्थन नहीं किया।

सूत्रों का कहना है कि मूसेवाला परिवार स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने परिवार पर सहमति देने के लिए मना कर ही दम लिया।

Father of Sidhu Moosewala :

https://telescopetimes.com/category/punjab-news/

https://www.livemint.com/elections/lok-sabha-elections-2024-sidhu-mossewalas-father-balkaur-singh-likely-to-contest-from-punjabs-bathinda-11713957177212.html

Table of ContentsFather of Sidhu Moosewala : सिद्धू मूसेवाला के पिता बठिंडा से नहीं लड़ेंगे आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर : कांग्रेस – Father of Sidhu Moosewala : जीत महेंद्र सिद्धू के साथ चलने का फैसला, पार्टी मनाने में सफल रहीFather of Sidhu Moosewala : विवाद समाप्तFather of Sidhu Moosewala : लॉरेंस बिश्नोई और सरकार आपस में मिले हुए हैं

Father of Sidhu Moosewala : बलकौर सिंह सिद्धू ने मूसेवाला की हवेली में लोगों की एक बड़ी सभा के दौरान कहा कि न्याय की लड़ाई में किसी भी नेता ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई और सरकार आपस में मिले हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जीत महेंद्र सिंह सिद्धू ने अपने परिवार सहित उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि वह न्याय की लड़ाई में हमेशा परिवार के साथ रहेंगे और परिवार को कभी नहीं छोड़ेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मूसेवाला के परिवार को पार्टी से कोई शिकायत नहीं है, बल्कि वे केंद्र और पंजाब सरकार से नाखुश हैं, जिन्होंने न्याय की लड़ाई में परिवार का कभी समर्थन नहीं किया।