एडिट करेंएडिट करें
होमविविधEX CM Khattar's के भतीजों ने कांग्रेस ज्वाइन की
विविध

EX CM Khattar's के भतीजों ने कांग्रेस ज्वाइन की

संपादकीय टीम 19 सितंबर 2024 को 05:27 pm बजे
0 views

EX CM मनोहर लाल ने ट्वीट कर दोनों से अपना रिश्ता होने से इनकार किया

हरियाणा यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर दी जानकारी

सिरसा। कांग्रेस से सिरसा लोकसभा की उम्मीदवार कुमारी सैलजा के नेतृत्व में आज मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। कांग्रेस ज्वाइन करने पर भूपेंद्र और गुरुराज खट्‌टर का स्वागत किया गया।

हरियाणा में BJP को उस समय झटका लगा जब सिरसा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के रिश्ते में भतीजे प्रदीप खट्‌टर और गुरुताज खट्‌टर ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के नेतृत्व में दोनों भतीजों ने कांग्रेस का हाथ थामा। लोग इसे कांग्रेस की अच्छी रणनीति बता रहे।

दूसरी तरफ खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर दोनों से अपना रिश्ता होने से इनकार किया। उन्होंने तो यहां तक लिखा कि वे व्यक्तिगत तौर पर को जानते तक नहीं है।

वही आज दोनों युवा नेताओ ने युवा कांग्रेस नेता राजन मेहता के साथ पत्रकार वार्ता कर मनोहर लाल खट्टर के साथ फोटो जारी करते हुए उनसे अपने पारिवारिक संबंध भी बताएं। उधर राजन मेहता ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर तंज करते हुए ( अशोक तंवर का नाम लिए बगैर ) कहा कि वे इन दोनों से रिश्ता होने से इनकार कर रहे हैं लेकिन अब उन्होंने एक नया-नया भांजा भी सिरसा में बनाया है हो सकता है कि उसके हार जाने के बाद वह उसे भी पहचानने से इनकार कर दें।

कांग्रेस युवा नेता राजन मेहता ने कहा कि देश और प्रदेश में गठबंधन की लहर चल रही है। सिरसा की अगर बात करें तो यहाँ कुमारी शैलजा को। प्रत्याशी बनाए जाने से पहले ही कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही थी। राजन मेहता ने कहा कि जैसे ही कांग्रेस की तरफ से कुमारी शैलजा को प्रत्याशी बनाया गया लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। राजन मेहता ने देश और प्रदेश सरकार पर कांग्रेस के हर वर्कर को परेशान करने का आरोप भी लगाया ।

वहीं राजन मेहता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर प्रदीप खट्टर व गुरराज खट्टर भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं इससे कांग्रेस पार्टी को ताकत मिलेगी।

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news