Ek Ped Maa Ke Naam तहत पौधारोपण मुहिम चलाई
Ek Ped Maa Ke Naam -स्वच्छता ही सेवा के तहत गांवों के लोगों को किया जा रहा है सफाई को लेकर जागरूक
Ek Ped Maa Ke Naam -2 अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान
जालंधर, स्वच्छता ही सेवा-2024 मुहिम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’/ Ek Ped Maa Ke Naam एक्टिविटी करवाई गई। जिसके चलते वाटर सप्लाई और सैनीटेशन विभाग की टीमों ने जिला जालंधर के विभिन्न गांवों में पौधारोपण करवाया। साथ ही लोगों को अपने आप-पास और गांव की सफाई रखने के लिए प्रेरित और जागरूक किया गया।
जिला सैनीटेशन अधिकारी कार्यकारी इंजीनियर जसकरण सिंह की अगवाई में इस मुहिम के तहत जिले के सभी गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वीरवार को एक पेड़ मां के नाम एक्टिविटी के तहत सभी 11 ब्लॉकों में पौधारोपण किया गया। जिसमें गांवों की पानी की टंकी के स्थान पर, गांव के छप्पड़ों के आस-पास, कूड़ा प्लांटों और प्लास्टिक वेस्ट प्लांट के चारों तरफ, श्मशानघाटों, पार्कों और अन्य खुली जगहों पर पौधे लगाए गए।
Ek Ped Maa Ke Naam
Ek Ped Maa Ke Naam मुहिम में गांवों के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। पंचायतों की तरफ से खुद भी गांवों में पौधे लगाए गए। अब गांवो के अंदर लगे कूड़े के ढरों की साफ सफाई का काम भी चालू कराया गया है। इस अभियान के तहत हर गांव में एक क्लीनिनैस टारगेट यूनिट (सीटीयू) यानी कूड़े का ढेर सिलैक्ट किया गया है। इन ढेरों को साफ कराया जा रहा है। इनकी सफाई होने के बाद वहां ब्यूटीफिकेशन का काम कराया जाएगा।
17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्तूबर को गांधी जयंती यानी स्वच्छता दिवस पर समाप्त होगा। इन 15 दिनों में विभिन्न गतिविधियां गांवों में साफ सफाई को लेकर आयोजित की जाएंगी। लोगों को खुद सफाई करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि इसे उनकी आदत में शामिल करवाया जा सके। स्कूलों में भी बच्चों की जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं। उन्हें भी जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को एक साल में 100 घंटे यानी हर हफ्ते 2 घंटे सिर्फ सफाई के करने के लिए प्रण दिलाया जा रहा है।
Ek Ped Maa Ke Naam
https://telescopetimes.com/category/punjab-news