एडिट करेंएडिट करें
होमविविधसंगत सिंह गिलजियां और साधु सिंह धर्मसोत के घर ईडी के छापे
विविध

संगत सिंह गिलजियां और साधु सिंह धर्मसोत के घर ईडी के छापे

संपादकीय टीम 30 नवंबर 2023 को 02:25 pm बजे
0 views

पंजाब के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर ईडी ने छापे मारे। हर चीज को खंगाला जा रहा है। कागज कब्जे में ले लिए हैं और सर्वे जारी है। धर्मसोत के केस में अभी बहुत जानकरी नहीं मिल पाई है पर गिलजियां के घर से वन विभाग में हुए करोड़ों के घपले के कागजात ढूंढे जा रहे हैं।

मालूम हो, संगत सिंह गिलजियां और उनके भतीजे दलजीत सिंह पर वन विभाग में हुए करोड़ों के घपले के सम्बन्ध में केस भी दर्ज हुआ था। दलजीत सिंह तो पकड़े गए पर संगत सिंह गिलजियां भाग निकले। बाद में उन्होंने कोर्ट से राहत ले ली थी। अब दोबारा उन पर शिकंजा कसा जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि क़रीब 13 अफसर गिलजियां के घर के अंदर है। इसमें महिला अफसर भी हैं। अभी भी सर्वे जारी है। टीम को क्या मिलता है , इसकी डिटेल की प्रतीक्षा है।