एडिट करेंएडिट करें
होमविविधMLA के घर ED RAID रेड, AAP ने कहा- मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी जारी
विविध

MLA के घर ED RAID रेड, AAP ने कहा- मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी जारी

संपादकीय टीम 2 सितंबर 2024 को 08:58 am बजे
0 views

ED RAID : अमानतुल्लाह खान पहले ही ईडी की जांच में शामिल हुए थे

ED RAID : "आखिर ये तानाशाही कब तक चलेगी?"

ओखला। ED RAID : आम आदमी पार्टी (AAP) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर आज सुबह ED ने रेड कर दी। खान ने यह दावा सोमवार सुबह किया। उन्होंने एक्स पर भी कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पर पहुंच गए हैं।

खान ने सोशल मीडिया पर कहा, "सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ED मेरे घर पर आ धमकी है। तानाशाह मुझे और आम आदमी पार्टी के नेताओं को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। क्या ईमानदारी से जनता की सेवा करना अब गुनाह बन गया है? आखिर ये तानाशाही कब तक चलेगी?"

वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने अमानतुल्लाह खान के इस दावे का समर्थन करते हुए कहा, "ED की निर्दयता देखिए। अमानतुल्लाह खान पहले ही ईडी की जांच में शामिल हुए थे और उन्होंने आगे के लिए समय मांगा था। उनकी सास कैंसर से पीड़ित हैं और उनका ऑपरेशन हुआ है। इसके बावजूद, ईडी ने सुबह-सुबह उनके घर पर धावा बोल दिया। अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी जारी है।"

मालूम हो कि पिछले एक साल से शराब घोटाले या उससे जुड़े मामलों में आम आदमी पार्टी के कई नेता जेल जा चुके हैं, जिनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि ईडी का बस यही काम रह गया है। बीजेपी के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा दो। जो टूटे नहीं, दबे नहीं उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दो। वहीं, बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने खान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो बोएगा, वही काटेगा। अमानतुल्लाह खान काश आपने यह याद रखा होता।

https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news