एडिट करेंएडिट करें
होमविविधदसूहा पुलिस और नशा तस्करों में फिर फायरिंग, 3 नशा तस्कर काबू, देखें पूरा वीडियो
विविध

दसूहा पुलिस और नशा तस्करों में फिर फायरिंग, 3 नशा तस्कर काबू, देखें पूरा वीडियो

संपादकीय टीम 23 फ़रवरी 2024 को 02:39 pm बजे
0 views

नशीले टीके और हथियार भी बरामद

दसूहा। दसूहा पुलिस ने तीन मामलों में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक तस्कर से नशीले टीके भी बरामद हुए हैं। एक से देसी कट्टा भी मिला है। थाना प्रभारी हरप्रेम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर कमलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, राम लुभाया उर्फ ​​थॉमस और एक नामालूम व्यक्ति को पकड़ा गया।

सूचना थी कि ये ब्यास नदी के पास नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करते हैं। इनके पास हथियार भी हैं और सभी व्यक्ति ब्यास दरिया के गांव पासी बेट के पास नदी के किनारे अपने ग्राहकों को अवैध नशीला पदार्थ सप्लाई कर रहे हैं। इस पर मुख्य अधिकारी थाना दसूहा पुलिस पार्टी सहित उक्त स्थान पर पहुंचे जहां उक्त व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की।

दसूहा पुलिस ने दलेरी से उन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। एक नशा तस्कर फरार होने में सफल रहा। राम लुभाया उर्फ थॉमस पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के कारण मुकदमा नम्बर 45 आईपीसी 307,353,186 व 25/27-54-59 आर्म्स एक्ट थाना दसूहा के तहत नामजद किया गया है। तीनों तस्करों को अदालत में पेश किया गया। उनमें से कमलप्रीत सिंह और गुरजंट सिंह को रिमांड में भेजा है और और राम लुभाया उर्फ थॉमस का रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी हरप्रेम।

थाना प्रभारी हरप्रेम सिंह ने सारी जानकारी दी।