एडिट करेंएडिट करेंविविध
Delhi School Blast : Telegram चैनल 'Justice League India' जांच के घेरे में
संपादकीय टीम 21 अक्टूबर 2024 को 09:43 am बजे
0 views
Delhi School Blast : विस्फोट के सीसीटीवी फुटेज शेयर किए थे
Delhi School Blast: रोहिणी के प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में बम विस्फोट के एक दिन बाद, दिल्ली पुलिस ने टेलीग्राम मैसेंजर को पत्र लिखकर ‘जस्टिस लीग इंडिया’ नाम के एक टेलीग्राम चैनल का विवरण मांगा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि टेलीग्राम चैनल ने कथित तौर पर घटना के बारे में एक पोस्ट शेयर किया था, साथ ही विस्फोट के सीसीटीवी फुटेज भी शेयर किए थे।
पुलिस अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जानकारी मांग रही है। टेलीग्राम ने अभी तक दिल्ली पुलिस को जवाब नहीं दिया है। जांच चल रही है, विस्फोट के संबंध में अभी तक किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। सभी कोणों से जांच की जा रही है।
https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news