एडिट करेंएडिट करें
होमविविधCyclone Ditwa हमसे सिर्फ 80 किलोमीटर दूर, ला सकता है भारी तबाही
विविध

Cyclone Ditwa हमसे सिर्फ 80 किलोमीटर दूर, ला सकता है भारी तबाही

संपादकीय टीम 30 नवंबर 2025 को 06:47 pm बजे
0 views

Cyclone Ditwa के चलते लोगों को अलर्ट पर रहने को कहा

Cyclone Ditwa के चलते 100 के क़रीब फ्लाइट्स कैंसल

Cyclone Ditwa : तूफ़ान चेतावनी झंडा संख्या पाँच फहराया

नई दिल्ली /पंजाब : Cyclone Ditwa-
तूफ़ान और चक्रवात दित्वा /Cyclone Ditwa भारत के पुडुचेरी तट से सिर्फ 80 किलोमीटर दूर रह गया है। इसके इतना निकट पहुँचने के साथ ही, केंद्र शासित प्रदेश के बंदरगाह पर तूफ़ान चेतावनी झंडा संख्या पाँच फहरा दिया गया है। भारतीय बंदरगाहों पर आईएमडी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चेतावनी प्रणाली में, ध्वज संख्या 5 'खतरे' की चेतावनी दर्शाता है और इसे तब फहराया जाता है जब चक्रवाती तूफ़ान के तट पार करने की संभावना होती है। यह खबर एएनआई के हवाले से दी गयी है। मालूम हो कि इसी तूफ़ान से श्री लंका में अब तक 150 लोगों से ज्यादा की जान जा चुकी है।

इसके अलावा लोगों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। बहुत सारी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं हैं। चेन्नई एयरपोर्ट से शनिवार को 35 उड़ानें रद्द की गईं, वहीं रविवार के लिए 47 उड़ानों को स्थगित किया गया है। उधर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तूफान को लेकर रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की। रेलवे बोर्ड, जोन और डिवीजन स्तर पर वॉर रूम भी एक्टिव कर दिए गए हैं। कई ट्रेनें भी कैंसिल हुई हैं। तटीय इलाकों में हाई टाइड, तेज हवाएं और बारिश हो रही है। तमिलनाडु के भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है।

दूसरी तरफ पुडुचेरी में इस समय मध्यम बारिश हो रही है क्योंकि तूफ़ान का केंद्र भारतीय तट है। चक्रवाती तूफ़ान के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रही और राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, समाचार एजेंसी पीटीआई ने राज्य सरकार के हवाले से बताया।

cyclone ditwa

मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले 24 घंटों में, चक्रवात के राज्य के उत्तरी हिस्सों और पड़ोसी पुडुचेरी के समुद्र तट के समानांतर आगे बढ़ने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु सरकार केंद्र के माध्यम से चक्रवात प्रभावित श्रीलंका को भोजन और दवाइयाँ उपलब्ध कराकर मदद के लिए तैयार है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के प्रवासी तमिल पुनर्वास एवं कल्याण आयुक्तालय द्वारा श्रीलंका में फंसे तमिलनाडु के यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।