एडिट करेंएडिट करें
होमविविधBSP का AAP सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
विविध

BSP का AAP सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

संपादकीय टीम 23 जुलाई 2024 को 01:57 pm बजे
0 views

BSP : आम लोगों, दलितों और पिछड़ों की सुनवाई न होने पर जताया विरोध

BSP : हम लोगों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे: एडवोकेट बलविंदर कुमार

जालंधर | आप सरकार के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा आम लोगों, दलितों और पिछड़ों की सुनवाई न किए जाने के खिलाफ सोमवार को BSP ने जालंधर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में BSP कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व BSP के प्रदेश महासचिव एडवोकेट बलविंदर कुमार, बसपा नेता तीर्थ राजपुरा, इंजी. जसवन्त राय, जगदीश शेरपुरी, सुखविन्दर बिट्टू, देवराज सुमन, मदन मद्दी, बलविन्दर राल, जगदीश दिशा ने संबोधित किया। इन नेताओं ने कहा कि जब से राज्य में आप की सरकार बनी है, तब से जालंधर में खासकर दलितों को निशाना बनाया जा रहा है।

BSP : एससी छात्रों पर लाठीचार्ज

एडवोकेट बलविंदर ने कहा कि इसी सरकार के दौरान सबसे पहले जालंधर में एससी छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया था। तब सईपुर में बसपा नेताओं पर पुलिस द्वारा हिंसा की गई और उसके बाद उनके खिलाफ हाईवे एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। बसपा नेताओं ने कहा कि आप सरकार में पुलिस प्रशासन को इस तरह से ढाला जा रहा है कि दलित, पिछड़े वर्ग और आम लोगों की कोई सुनवाई न हो सके।

यह भी कि चाहे ग्रामीण पुलिस प्रशासन हो या शहरी कमिश्नरेट पुलिस, दोनों में एक जैसी स्थिति है। लोगों को न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं और साल-दर-साल उनकी सुनवाई नहीं होती। उनके लिए उच्च अधिकारियों से मिलना भी बहुत कठिन होता है। इसके अलावा विदेश भेजने के नाम पर भी बड़े पैमाने पर लोगों से ठगी की जा रही है। इन मामलों में भी लोगों को न्याय नहीं मिल पाता है।

BSP big-demonstration-against-aap-govt

BSP : नशा तेजी से फैल रहा

आस-पड़ोस में भी नशा तेजी से फैल रहा है। इस पर कोई रोक भी नहीं है. बसपा नेता एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि आम जनता के प्रति प्रशासन के रवैये को बदलने के लिए ही बसपा द्वारा आज विरोध प्रदर्शन किया गया है और जब तक पुलिस का रवैया नहीं बदलेगा, आने वाले दिनों में इसी तरह संघर्ष किया जाएगा।

इस मौके पर बसपा नेता परमजीत मल्ल, सलविंदर कुमार, क्रांति वीर शाहकोट, गुरपाल पाला, मंगल सिंह मांटी, मैडम सतनाम कौर, मास्टर हरजिंदर, डाॅ. देविंदर जाखू, देविंदर गोगा, अशोक गोखा, एडवोकेट दीपक, अमनदीप नवां पिंड नाचा, हरजिंदर बिल्ला, अमरजीत नंगल, शादी लाल, ज्ञान चंद, कमलदीप बादशाहपुर, पाली हुसैनपुर, सोहन कुराला, चमन घोड़ावाही, गिरधारी लाल पासला, अशोक घुरका, जसविंदर जस्सी , सोहन लाल मोमी, अवतार सोनू बेगमपुर, राम सरपंच, हंसराज सिद्धु, खुशी राम सरपंच, अशोक सईपुरिया, बिल्ला संतोखपुरा, केवल भट्टी, बिंदर लक्खा, हरमेश खुरला किंगरा, हप्पो ढिलवां, प्रेम कुमार, सतपाल बधान, जसपाल रामनगर, रणजीत कुमार आदि . भी मौजूद थे।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news