Bihar By Election :BJP ने घोषित किए 2 उम्मीदवारों के नाम
Bihar By Election-पूर्व विधायक अशोक रामगढ़ सीट से और विशाल प्रशांत तरारी से
पटना: Bihar By Election/बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को रामगढ़ सीट से और विशाल प्रशांत को तरारी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया।
पार्टी ने विशाल प्रशांत को तरारी से नए चेहरे के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके पिता सुनील कुमार पांडे कई बार कर चुके हैं। भाकपा (माले) के सुदामा प्रसाद के आरा से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण तरारी में उपचुनाव हो रहा है।
हाल ही में पार्टी में शामिल हुए थे विशाल प्रशांत
Bihar By Election : BJP ने घोषित किए 2 उम्मीदवारों के नाम
अशोक कुमार सिंह ने 2015 में इसी सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद 2020 के चुनाव में वह राजद के सुधाकर सिंह से हार गए थे। बक्सर से सुधाकर के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहे हैं। विशाल प्रशांत कुछ महीने पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे।
https://telescopetimes.com/category/trending-news/national-news